{"_id":"6a342ad3ebb42c379c0afb9a","slug":"on-the-21st-people-will-convey-the-message-of-a-healthy-life-through-a-mass-yoga-session-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72683-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 21 को सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश देंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 21 को सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश देंगे लोग
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर छांयसा गांव में योगाभ्यास करती महिलाएं। संवाद
छांयसा। आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छांयसा के प्रांगण में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोग सामूहिक योगाभ्यास करेंगे और स्वस्थ जीवन का संदेश देंगे।
पतंजलि किसान सेवा समिति हरियाणा के राज्य प्रभारी राजेश भाटी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि तन और मन को स्वस्थ रखने की प्रभावी जीवनशैली है। नियमित योगाभ्यास से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा तथा अन्य कई बीमारियों को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में विनोद गौड़, नरेश प्रजापति, जगन सिंह, गोविंद, अजय रावत, रविंद्र, रजनी, मीना, कुशल, आरती, बबीता और देवा मातृशक्ति सहित अनेक स्वयंसेवक सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार योग दिवस को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
राजेश भाटी ने बताया कि छांयसा गांव में प्रतिदिन पांच योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ, निरोग और संतुलित जीवन का सबसे सरल माध्यम है तथा इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। संवाद