फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   On Rakshabandhan, sisters will get the gift of free travel in roadways buses

Faridabad News: रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा रोडवेज बसों में फ्री सफर करने का तोहफा

Fri, 01 Aug 2025 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
On Rakshabandhan, sisters will get the gift of free travel in roadways buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लबगढ़। बस डिपो से चलने वाली सभी बसों में रक्षाबंधन से एक दिन पहले दोपहर बाद से महिलाओं को फ्री में सफर करने का तोहफा सरकार की ओर से दिया जाएगा। वही रक्षाबंधन पर्व के चलते आगरा, अलीगढ़ और मथुरा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा ताकि महिलाओं को अपने भाइयों के पास पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।


सरकार की ओर से हर साल रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को तोहफे के रूप में फ्री बस सेवा दी जाती है। यह बस सेवा 8 अगस्त की दोपहर 12 से शुरू होकर 9 अगस्त की रात 12 तक रहेगी। इस दौरान जो भी महिलाएं रोडवेज बसों में सफर कर अपने गंतव्य तक जाएंगी उनका किसी प्रकार की शुल्क नहीं देना पड़ेगा। साथ ही 12 साल से कम बच्चे की भी टिकट नहीं लगेगी। यह सुविधा सभी रोडवेज बसों में लागू होगी। रक्षाबंधन के चलते आगरा अलीगढ़ मथुरा रोड पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed