फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   on asking for dowry girl deny to marry in mandap

सजे मंडप में दुल्हन ने किया शादी से इनकार, दूल्हे ने की थी दहेज की मांग

Sat, 30 Apr 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 30 Apr 2016 09:46 AM IST
सार

  • शादी का खर्च और सामान वापस करने की शर्त पर हुआ समझौता
  • शादी का खर्च और सामान वापस करने की शर्त पर हुआ समझौता
  • करीब दस घंटे चला आरोप-प्रत्यारोप का दौरा, बिना दुल्हन लौटी बारात

विज्ञापन
on asking for dowry girl deny to marry in mandap
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चों को इसलिए सामाजिक आदर्श नहीं सिखाती कि खुद उस पर अमल न करूं। दहेज में एक लाख तो दूर एक रुपया भी नहीं दूंगी। जाओ मुझे नहीं करनी ऐसे दहेज लोभी से शादी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात फेरों के समय वर पक्ष की ओर से रखी गई एक लाख रुपये की मांग पर दुल्हन बिफर पड़ी और शादी से इनकार कर दिया। इनकार के बाद दोनों पक्षों में तकरार शुरू हो गई।
विज्ञापन


मामला थाने तक पहुंचा लेकिन किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दर्ज कराई। शुक्रवार दोपहर बाद वर पक्ष ने कन्या पक्ष को 3.80 लाख रुपये और सामान वापस करने का वादा किया और बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारन थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की निजी स्कूल में टीचर है। उसका विवाह पर्वतिय कॉलोनी में रहने वाले बीटेक छात्र से तय हुआ था। बृहस्पतिवार शाम बारात आई। अगवानी और जयमाल का कार्यक्रम हंसी खुशी संपन्न हो गया।

नशे में धुत्त कन्या के चाचा भी वर के मामा से भिड़े

on asking for dowry girl deny to marry in mandap

रात करीब ढाई बजे वर और कन्या को मंडप में बुलाया गया। बताया जाता है कि इससे पहले मंडप में वर के मामा ने शराब पीकर हंगामा करते हुए एक लाख रुपये की मांग कर दी। इस पर नशे में धुत्त कन्या के चाचा भी वर के मामा से भिड़ गया और बात बढ़ गई।

कन्या के कानों तक यह बात पहुंची तो उसने मंडप में आकर शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्ष में तकरार बढ़ी तो किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची सिरन पुलिस दोनों पक्ष के मुख्य लोगों को थाने ले आई और शिकायत देने को कहा।

थोड़ी ही देर में दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर समझौते की बात करने लगे। दोनों पक्ष से जुड़े संभ्रांत लोगों ने बातचीत कर मामला सुलझाया। कन्या पक्ष के मुताबिक शादी में उनका 4.46 लाख रुपया खर्च हुआ था।

फैसला हुआ कि लड़के वाले कन्या पक्ष को 3.80 लाख रुपये और सामान वापस करेंगे। सएचओ सारन वेदप्रकाश ने बताया कि दुल्हन व दूल्हे पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed