{"_id":"5ebecfb48ebc3e90941e4eb1","slug":"older-man-committed-suicide-in-faridabad-faridabad-news-noi511105144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को सूचना देकर बुजुर्ग ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को सूचना देकर बुजुर्ग ने कर ली आत्महत्या
विज्ञापन
फरीदाबाद। हैलो कंट्रोल रूम, मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। हो सके तो मेरे शव को परिजन तक पहुंचा देना। ये बातें कहते ही फोन कट गया। पुलिस ने जीपीएस लोकेशन के आधार पर कॉल करने वाले व्यक्ति के लोकेशन के बारे में पता लगा कर मौके पर पहुंची और उसके परिजन को भी सूचना दी। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग व्यक्ति ने पेड़ की डाल से फंदा लगाकर जान दे दी थी। वह अपने पुत्रवधू और उसके परिवार के लोगों से आहत थे। जिन्होंने बुजुर्ग को दहेज के मामले में फंसाने की धमकी दी थी।
मूलरूप से धौज थाना के मांगर गांव का रहने वाला मंजीत पुत्र हरिश्चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह गुरुग्राम स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करता है। उसकी शादी 17 फरवरी 2016 में पलवल के तुमसरा गांव की रहने वाली पूजा से हुई थी। उसके तीन साल की एक बेटी मायरा भी है। आरोप है कि पत्नी पूजा हमेशा माता-पिता के साथ लड़ाई करती थी। जिसके कारण मंजीत के माता-पिता अपने बड़े भाई के यहां रहते थे। करीब चार माह पहले पूजा भी मंजीत से लड़कर मायके चली गई। उसके पिता अपनी पोती और पुत्रवधू को वापस लाने के लिए पलवल गए थे। लेकिन पूजा के घरवालों ने उनकी बेइज्जती कर दहेज के मामले में फंसाने की धमकी दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। धौज पुलिस ने मंजीत की शिकायत पर ससुर राजेश, सास मीलो, पत्नी पूजा और साले अनुज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।