फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Old woman dies due to drowning in canal

Faridabad News: नहर में डूबने से वृद्धा की मौत

Wed, 22 Nov 2023 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Old woman dies due to drowning in canal
फरीदाबाद। आगरा नहर में पूजन सामग्री फेंकने उतरी एक वृद्धा की डूबने से मौत हो गई। वृद्धा की पहचान गांव प्रह्लादपुर निवासी 80 वर्षीय पिस्ता देवी के रूप में हुई है। वृद्धा के भतीजे मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ताई पिस्ता देवी बुधवार सुबह घर से पूजन सामग्री प्रवाह करने के लिए नजर पर गई थी। बीपीटीपी के पास पहुंचकर जैसे ही नहर में सामग्री प्रवाह करने लगी। इस दौरान उनका पैर फिसल गया। वह नहर में गिर गई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका के बेटे ने नहर में कूदकर उनकी जान बचाने की कोशिश की। उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप कर जांच में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed