फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Old man hit by cow in Faridabad dies during treatment

जिसका भरा पेट उसी ने मारी लात: रोटी खिलाने गए बुजुर्ग पर गाय का हमला, मौत; पूजा-पाठ के बाद रोज करते थे ये काम

Sat, 11 May 2024 05:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लभगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 May 2024 05:06 PM IST
सार

पवन ने बताया कि उनके पिता भजनलाल हर रोज सुबह पूजा पाठ करने के बाद सबसे पहले लावारिस गाय व कुत्तों को खाना खिलाने के लिए जाते थे।

विज्ञापन
Old man hit by cow in Faridabad dies during treatment
गाय के हमले में बुजुर्ग की मौत (सांकेतिक फोटो) - फोटो : freepik.com

विस्तार

हरियाणा स्थित बल्लभगढ़ सेक्टर तीन निवासी वृद्ध सुबह के समय लावारिस गोवंशों को रोटी खिलाने के लिए गए थे। इस दौरान गाय ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 23 अप्रैल को हुई थी। उनकी उपचार के दौरान नौ मई की रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग हर रोज सुबह के समय लावारिस गाय व कुत्तों को खाना खिलाते है।

विज्ञापन

सेक्टर तीन निवासी पवन ने बताया कि उनके पिता भजनलाल हर रोज सुबह पूजा पाठ करने के बाद सबसे पहले लावारिस गाय व कुत्तों को खाना खिलाने के लिए जाते थे। 23 अप्रैल को भी वह सुबह 10 बजे गली के कोने पर खड़ी गाय को रोटी खिलाने के लिए गए। उस दौरान उनको अंदेशा हुआ कि गाय उनको मारने वाली है। तो वह दौड़ने लगे तो उन्होंने रास्ते में गिर गए। उसके बाद उनके ऊपर लावारिस गाय ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से गाय को भगाया गया। उसके बाद पिता भजनलाल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनको अंदरूनी चोट है। उनका 24 अप्रैल को ऑपरेशन हुआ। उसके बाद उनकी उपचार के दौरान नौ मई की रात को मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कई हो चुके है हादसे
सेक्टर तीन निवासी हैप्पी ने बताया कि सात अप्रैल को सेक्टर में रहने वाली महिला अपने दो बच्चों को ट्यूशन ने शाम के समय लेकर जा रही थीं। तभी एक गाय ने उनके बच्चे को सिंघ पर उठाकर सड़क पर फेंक दिया। वहीं उनके गली में रहने वाले एक ओर बुजुर्ग को भी दो दिन पहले लावारिस गाय ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन

प्रतिदिन लावारिस गोवंशों को पकड़ने का दावा
नगर निगम सेनेटरी इंस्पेक्टर ब्रिज मोहन ने बताया कि उनके पास दो गाड़ियां हैं जिसमें वह हर रोज 10 से 12 लावारिस जानवरों को पकड़ती हैं। इन जानवरों को पकड़ने के बाद सरकारी गौशाला में भेज दिया जाता है। उनके पास कर्मचारियों की कमी होने की वजह से वह सफाई कर्मचारियों की सहायता से पकड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed