{"_id":"6ae388689f3e4b9798055b1c","slug":"occupants-of-a-scorpio-opened-fire-on-a-businessmans-fortuner-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84040-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्कॉर्पियो सवारों ने कारोबारी की फॉर्च्यूनर पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्कॉर्पियो सवारों ने कारोबारी की फॉर्च्यूनर पर चलाई गोली
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में सवार थे हमलावर, घटना के समय कार्यालय में था कारोबारी, प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुजेसर गांव में एक कारोबारी की फॉर्च्यूनर पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो में सवार होकर आए हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। गोली कारोबारी की गाड़ी के बाईं ओर फ्रंट हिस्से में लगी। घटना के समय कारोबारी अपने कार्यालय में सो रहा था। पीड़ित से शिकायत मिलने के बाद मुजेसर थाना पुलिस ने बुधवार को दो नामजद युवकों और अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज भी देखी है।
पुलिस के मुताबिक, मुजेसर गांव निवासी विनोद जाखड़ ने शिकायत में बताया कि उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी तीन-चार दिन से कार्यालय के बाहर खड़ी थी। वह दूसरी गाड़ी का इस्तेमाल कर रहा था। 26 अक्तूबर की सुबह करीब 5:00 बजे वह अपने कार्यालय में सो रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो -एन वहां पहुंची।
पीड़ित का आरोप है कि गाड़ी में सूरज गोदारा, दीपक परशवाल और दो-तीन अन्य लोग सवार थे। आरोपियों ने उसकी फॉर्च्यूनर पर गोली चलाई, जो गाड़ी के बाईं ओर आगे के हिस्से में लगी। उसने अपनी शिकायत के साथ घटनास्थल से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस वारदात के पीछे अशोक लांबा और सूरज लांबा का हाथ होने का उसे शक है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।