फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Obscene photo of woman caught by snatchers due to easy password, two arrestedObscene photo of woman caught by snatchers due to easy password, two arrested

Faridabad News: आसान पासवर्ड के कारण स्नेचरों के हाथ लगी महिला की अश्लील फोटो, दो गिरफ्तार

Tue, 11 Jul 2023 10:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 11 Jul 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Obscene photo of woman caught by snatchers due to easy password, two arrestedObscene photo of woman caught by snatchers due to easy password, two arrested
क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर टीम ने महिला का ब्लैकमेल कर रहे दो आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी की टीम ने महिला का मोबाइल छीनकर निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर 91 निवासी राजा (21) तथा दयालनगर निवासी विनोद (18) के रूप में हुई है। मोबाइल का पासवर्ड कमजोर होने से आरोपियों के हाथ उसके फोटो गए गए। आरोपियों ने एक महिला का फोन छीनने के बाद फोन की गैलरी से महिला की अश्लील फोटो का वायरल करने की धमकी देकर पति से 50 हजार की मांग की थी। आरोपियों से महिला का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप को आठ जुलाई को सूचना मिली दो युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं। टीम ने सेक्टर 42 इंडस्ट्रियल एरिया से आरोपी राजा को देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ सूरजकुंड थाने में केस दर्ज कराकर जांच शुरू की गई। पूछताछ में सामने आया राजा ने ही दोस्त के साथ मिलकर महिला का फोन भी छीना था। आरोपी ने बताया उन्होंने 5 जुलाई को बसेलवा कॉलोनी में महिला का मोबाइल फोन छीना था। क्राइम ब्रांच पहले से ही आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपने दोस्त की जानकारी दी। टीम ने आरोपी विनोद को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया फोन छीनने के बाद वह उसे सस्ते दाम पर बेचना चाहते थे। इससे पहले उन्होंने फोन का लॉक खोलने की कोशिश की। महिला ने काफी आसान पासवर्ड अपने मोबाइल में भर रखा था। दो तीन बार की कोशिश में ही फोन का लॉक खुल गया। आरोपियों ने फोन की फोटो गैलरी में देखा महिला व उसके पति के निजी फोटो उसमें थे। इसके बाद आरोपियों ने महिला को ब्लैकमेल करने की योजना बनाई। आरोपियों ने महिला के फोन से ही पति का नंबर निकाला और निजी फोटो उसपर भेजकर ब्लैकमेल करने लगे। आरोपियों ने कहा उन्हें 50 हजार नहीं मिले तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। आरोपियों और महिला के पति की पैसों के लेनदेन की बात चल रही थी। इससे पहले कि आरोपी पैसे ले पाते पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लेकर दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड व एक बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed