फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Objectionable comment on social media account of state level runner

Faridabad News: राज्यस्तरीय धावक के सोशल मीडिया खाते पर आपत्तिजनक टिप्पणी

Sat, 16 Mar 2024 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Objectionable comment on social media account of state level runner
राज्यस्तरीय धावक के सोशल मीडिया खाते पर आपत्तिजनक टिप्पणी
विज्ञापन

फर्जी खाते पर फोटो भी लगाया, शिकायत के बाद मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राज्य स्तरीय महिला एथलीट का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट खाता खोलकर उनके नाम से आपत्तिजनक बातें लिखी गईं। आरोपी ने पीड़िता का असली फोटो भी लगाया गया है। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया वह राज्यस्तरीय धावक है। वह पंचकूला में खेल की तैयारी कर रही है। बीते दिनों वह फरीदाबाद आई थी। छह मार्च को उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट खोल कर देखा, तो पाया कि उनके नाम से कई फर्जी अकाउंट खुले हैं। फर्जी खाते पर उनका फोटो भी लगा है। पीड़िता का आरोप है उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कई आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। इस तरह की बातों से उनकी खेल की तैयारी पर गलत असर पड़ रहा है। छह मार्च से वह मैदान में तैयारी के लिए भी नहीं जा पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed