{"_id":"68d91fe2ee0be435de020904","slug":"now-those-getting-ct-mri-done-will-have-to-bring-a-copy-of-aadhaar-card-with-them-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52364-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अब सीटी-एमआरआई करवाने वालों को साथ लानी होगी आधार कार्ड की कॉपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अब सीटी-एमआरआई करवाने वालों को साथ लानी होगी आधार कार्ड की कॉपी
विज्ञापन
कुत्ते के इंजेक्शन लगवाने वालों के लिए भी बना नियम, अस्पताल प्रशासन ने जगह-जगह लगाए नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब सीटी-एमआरआई और कुत्ते के इंजेक्शन लगवाने के लिए आधार कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज देने होंगे। इसके बाद ही उनके टेस्ट व इंजेक्शन लगाए जाएंगे। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से जगह-जगह नोटिस बोर्ड लगा दिए गए हैं ताकि मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हर रोज तीन हजार से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। इनमें से 100 से अधिक मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बाद सीटी-एमआरआई करवाने के लिए कहा जाता है। अब सिटी एमआरआई करवाने के लिए मरीजों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज देने होंगे। इसके बाद ही उनकी एमआरआई की जाएगी। जिसको लेकर प्रशासन की ओर से नोटिस लगा दिया गया है।
यह कागज लाने होंगे जरूरी
सिटी-एमआरआई करने वाले मरीजों को एक पासपोर्ट साइज फोटो, मरीज के आधार कार्ड की कॉपी, ईएसआईसी कार्ड की कॉपी, हकदारी ओपीडी के काउंटर नंबर एक से ले सकते हैं। इसके अलावा पुरानी रिपोर्ट जैसे कि अल्ट्रासाउंड की या सीटी-एमआरआई अगर किस मरीज के पास होती है। उसकी रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य है। वहीं, अगर किसी मरीज को कंट्रास्ट यानी रंगीन जांच करवानी है तो उसके लिए मरीज को अपने साथ केएफटी की रिपोर्ट, सीईटी और सीएमआरआई लाना अनिवार्य है। अस्पताल प्रशासन की ओर से रेडियोलॉजी विभाग में नोटिस लगा दिया गया है। वहीं, कुत्ते या बिल्ली के काटने पर इंजेक्शन लगवाने हैं तो वह अस्पताल में आने से पहले ईएसआईसी कार्ड या फिर आधार कार्ड की दो फोटो कॉपी साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
मरीजों को कई बार कुछ दस्तावेज पूरे नहीं होने की वजह से परेशानी होती है। इसलिए उनकी ओर से मरीजों की सुविधा के लिए नोटिस लगाकर जागरूक किया जा रहा है। -डॉ. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय, डीन