फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now the vacant land will also have to be registered on the portal

अब खाली जमीन को भी पोर्टल पर कराना होगा दर्ज

Fri, 16 Jul 2021 04:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
Now the vacant land will also have to be registered on the portal
फरीदाबाद। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों को अब खेती योग्य खाली जमीन का भी पंजीकरण कराना होगा। पोर्टल पर सारी जानकारियों के बाद ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। किसान 31 जुलाई तक बिजाई की हुई और बिना बिजाई की हुई जमीन का भी पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों मुख्यमंत्री की जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई थी। इसमें सरकार के निर्देश हैं कि अब सभी फसलों का ब्योरा सरकार के पास रहे, ताकि विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों को आसानी से दिया जा सके। पहले किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेचने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाते थे। लेकिन, अब सरकार ने सभी फसलों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य कर दिया है। जिसके बाद अधिकारियों द्वारा गिरदावरी की जाएगी। पंजीकरण की जांच के लिए तकनीक का भी प्रयोग किया जाएगा। इसमें हरियाणा अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (हरसेक) से भी सहायता ली जाएगी। इसके अलावा फसल विविधीकरण पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed