फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now the mega cleaning campaign will run two days a week, dividing the ward into six zones, the campaign will run on Friday and Saturday

अब सप्ताह में दो दिन चलेगा मेगा सफाई अभियान, वार्ड को छह जोन में बांटा, शुक्रवार व शनिवार को चलेगा अभियान

Thu, 09 Dec 2021 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Now the mega cleaning campaign will run two days a week, dividing the ward into six zones, the campaign will run on Friday and Saturday
फरीदाबाद। निगम आयुक्त यशपाल यादव ने मेगा सफाई अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अभियान को रविवार के बजाय शुक्रवार और शनिवार के दिन चलाने पर सहमति बनी। निगमायुक्त ने विभिन्न ब्रांचों के अधिकारियों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी करने पानी, सीवरेज के अवैध कनेक्शनों को वैध कराने, स्ट्रीट लाइटों, ड्रेन के अवैध कब्जे, अतिक्रमण को हटाने और नाले-नालियों की पूरी तरह से सफाई करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि 31 दिसंबर तक वेंडर के साथ मिलकर वार्ड के प्रत्येक घर तक पहुंचना है। वार्डों से कूड़ा बंधवाड़ी प्लांट तक पहुंचाना का लक्ष्य हैै।
विज्ञापन

इकोग्रीन डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम सौ फीसदी तक पूरा करें। इस सफाई अभियान में इंडस्ट्रीज के कर्मचारी स्कूल-कॉलेज के बच्चों के लिए जागरूकता रैली निकाले और संस्थानों को शामिल करें। निगमायुक्त ने बताया कि सभी वार्डों को 6 हिस्सों में बांटा गया है। प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग वार्डों में मेगा सफाई अभियान चलाया जायेगा। नोडल अधिकारी मेगा सफाई अभियान में जेई व पार्षदों को भी साथ लेकर चलेंगे। प्रत्येक वार्ड में अधिकारी बंद स्ट्रॉम वाटर ड्रेनों को चिह्नित कर हटाए।
विज्ञापन

कूड़ा जलाना, कूड़ा फेंकना आदि पर प्रत्येक वार्ड की टीम प्रतिदिन चालान करें। उन्होंने बताया कि जेई रैंक तक के कर्मचारियों को चालान की राशि का 10 प्रतिशत देने का विचार किया जा रहा है। मीटिंग में निगमायुक्त ने सभी जोन के क्षेत्रिय एवं कराधान अधिकारियों को प्रॉपर्टी टैक्स, लाइसेंस फीस, डेवलपमेंट चार्ज की रिकवरी को तेजी लाने तथा सीलिंग की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि 31 दिसंबर के बाद एक जनवरी को गार्बेज वेस्ट फ्री डे मनाएंगे। मेगा सफाई अभियान में आरडब्ल्यूए, एनजीओ, वॉलिएंटर्स, मास्टर ट्रेनर्स और लोगों का सहयोग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed