फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now the agency will pick up dung daily from the dairies

अब डेयरियों से रोजाना गोबर उठाएगी एजेंसी

Tue, 24 Aug 2021 04:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Now the agency will pick up dung daily from the dairies
फरीदाबाद। शहर से गोबर हटाने के लिए योजना तैयार की गई है। इसके तहत नगर निगम की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। यह टेंडर अगस्त के अंत में खुलेगा। किसी एक प्राइवेट एजेंसी को ठेका दिया जाएगा, जो शहर में जगह-जगह लगे गोबर के ढेरों को साफ करने के साथ ही डेयरी से निकलने वाले गोबर को उठाएगी। इसके बाद निस्तारण करेगी। हालांकि, इससे पूर्व भी निगम की ओर से गोबर निस्तारण के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। लेकिन, कुछ खामियों के कारण इस प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया गया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का सपना लिए आगे बढ़ रहे स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में गोबर एक बड़ी समस्या है। डेयरी संचालक गोबर को घरों के आसपास खाली प्लाटों में फेंक देते हैं या सीवर में छोड़ देते हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल सेक्टर-21बी में मुख्य रोड पर और मार्केट में गोबर का ढेर लगा रहता है। रेयान स्कूल के आसपास यह नजारा देखा जा सकता है। कुछ लोगों ने मार्केट का नाम ही गोबर मार्केट रख दिया है। यही स्थित हार्डवेयर सोहना रोड स्थित लखानी चौक के पास रहती है। यहां भी सड़क किनारे गोबर का ढेर लगा है। इससे सेक्टर व कॉलोनियों की सुंदरता पर दाग लग रहा है। कई इलाकों में वर्षों पुरानी सीवर लाइन पड़ी है, जो काफी छोटी है। गोबर को सीवर में छोड़ने से लाइन जाम हो जाती है। सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता है। पांच माह पहले ऐसे ही एक मामले में सेक्टर-23 संजय कॉलोनी 33 फुट रोड पर सीवर मेनहोल में उतर कर सफाई करने के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई थी। निगमायुक्त यशपाल यादव का कहना है कि शहर में गोबर निस्तारण की योजना है। टेंडर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

रोजाना उठेगा गोबर
जिले में छोटी-बड़ी करीब चार सौ डेयरी हैं। यहां से गोबर उठाने की कोई व्यवस्था निगम के पास अब तक नहीं है। ऐसे में अक्सर गोबर के ढेर जगह-जगह नजर आते हैं। दूसरी ओर स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी जारी है। निगमायुक्त ने कहा कि संबंधित एजेंसी सभी डेयरियों व जिन घरों में पशु बंधते हैं, वहां से नियमित रूप से गोबर उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed