{"_id":"6512e235a04b4f5f630b6394","slug":"now-state-crime-branch-will-investigate-nagendra-murder-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-14158-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा कारोबारी की हत्या का मामला: \nअब राज्य अपराध शाखा करेगी नागेंद्र हत्याकांड की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा कारोबारी की हत्या का मामला: अब राज्य अपराध शाखा करेगी नागेंद्र हत्याकांड की जांच
Tue, 26 Sep 2023 07:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 26 Sep 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
मृतक की बहन और भाई ने लगाई थी पुलिस आयुक्त से गुहार
कैलाश गठवाल
फरीदाबाद। चर्चित कपड़ा कारोबारी नागेंद्र हत्याकांड की जांच पुलिस ने राज्य अपराध शाखा को सौंप दी है। अब गुरुग्राम में तैनात एसीपी यशवंत यादव की निगरानी में फरीदाबाद की राज्य अपराध शाखा मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की बहन और भाई ने पुलिस आयुक्त राकेश आर्य से अपील की थी कि मामले की जांच राज्य अपराध शाखा से कराना चाहते हैं। पुलिस आयुक्त ने एडीजीपी क्राइम अजय सिंगला को जांच के लिए पत्र लिखा। बीस सितंबर को पुलिस ने केस की फाइल राज्य अपराध शाखा को सौंप दी है। तीस मई 2023 को गांव मोहला निवासी नागेंद्र चौधरी का सेक्टर-15 मेन मार्किट से उसके पार्टनर ने अपहरण कर लिया और बाद में हत्या कर शव नैनीताल की एक खाई में फेंक दिया था।
दरअसल नागेंद्र हत्याकांड के पहले दिन से मृतक का परिवार पुलिस जांच से संतुष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। मृतक की बहन निशा हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत है और फिलहाल गुरुग्राम में तैनात है। फरीदाबाद पुलिस की चार्जशीट पूरी हो जाने के बाद निशा और नागेंद्र के भाई अनिल ने जांच में कई मामलों पर सवाल उठाते हुए अतिरिक्त जांच की मांग की। परिवार का कहना हैं कि पुलिस ने अपहरण के दौरान घटना स्थल पर मौजूद स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवकों की भूमिका को गंभीरता से नहीं लिया। शव को ढूंढने में भी तीन दिन से ज्यादा का समय लग गया। इसके अलावा की पहलुओं को लेकर जांच करानी की बात कही है। आरोपी पंकज फिलहाल नीमका जेल में बंद है। पुलिस ने पंकज के भाई को भी षडयंत्र में शामिल होने का आरोपी बनाया था, वह अदालत से जमानत पर बाहर है।
-- --
नागेंद्र की पत्नी ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दी सीएम विंडो पर शिकायत
एक तरफ नागेंद्र की परिवार केस की जांच राज्य अपराध शाखा से करा रहा है। वहीं दूसरी तरफ गुरुग्राम निवासी नागेंद्र की पत्नी अनिता ने नागेंद्र की बहन, मां व अन्य के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत दी है। इतना ही नही अनिता ने मृतक नागेंद्र की एकाउंटेंट मेघा खट्टर से भी पूछताछ करने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। मेघा के पास ही नागेंद्र के बैंक खातों का लेखा जोखा है। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर तीस ने भी मेघा को जांच में शामिल होने का नोटिस दिया था, लेकिन वह पुलिस के सामने नहीं आई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
ये है पूरा पूरा मामला
30 मई 2023 को गांव मोहला निवासी नागेंद्र चौधरी अपने चालक बंसीलाल के साथ फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर सेक्टर 15 में किसी से मिलने आया था। यहां एक पार्क के पास व्यापारी ने चालक से कार साइड में लगाने को कहा। इसी दौरान पीछे से स्कॉर्पियो कार में सवार कुछ युवक आए और चालक से गाड़ी से नीचे उतरने को कहा था। इससे पहले चालक कुछ समझ पाता, एक बदमाश ने हवा में गोली चला दी और कार का दरवाजा खोल दिया था। गोली चलती देख कार चालक मौके से भाग गया था। आरोपी व्यापारी को कार सहित अपने साथ ले गए। नागेंद्र की मोहला में ही कपड़ा डाई करने की फैक्ट्री थी। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने घटना के करीब बीस दिन बाद मुख्य आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर 11 दिन के रिमांड पर ले लिया था। आरोपी का दावा था कि उसे नागेंद्र से पैसे लेने थे। बार-बार की बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकल रहा था। पंकज ने गोली और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और शव नैनीताल में फेंक दिया था। पंकज दिल्ली साकेत का रहने वाला है। उसके खिलाफ पंजाब व दिल्ली में भी 50 से ज्यादा केस दर्ज हैं। ज्यादातर मामले संपत्ति, लेनदेन या दीवानी मामलों से संबंधित हैं। संवाद