फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now patients will be able to get X-ray done even late at night in BK Hospital

Faridabad News: बीके अस्पताल में अब मरीज देर रात भी करवा सकेंगे एक्सरे

Wed, 03 Jan 2024 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Now patients will be able to get X-ray done even late at night in BK Hospital
विभाग की ओर से अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए शाम को भी एक्सरे की सुविधा शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर दी गई है। जिसके बाद से अब अस्पताल में मरीजों को दिनभर एक्सरे की सुविधा मिल सकेगी। फिलहाल जानकारी के अभाव में शाम की पारी में एक्सरे करवाने के लिए आने वाली मरीजों की संख्या बहुत कम बनी हुई है।
नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए दो एक्सरे मशीनें उपलब्ध हैं। यहां अभी तक रोजाना करीब डेढ से दो सो मरीज एक्सरे किए जाते थे। ऐसे में ओपीडी समय के बाद अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में आने वाले घायलों को भी एक्सरे करवाने के लिए बाहर भेजा जाता था। इसके अलावा अधिक भीड़ होने के कारण मरीजों को घंटों अपनी बारी कर इंतजार करना पड़ता था। अभी तक एक्सरे के लिए केवल एक रेडियोलॉजिस्ट को तैनात किया गया था, लेकिन अब जिला स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से अस्पताल में दो अन्य रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त किए गए हैं। शुरुआती दौर में यह रेडियोलॉजिस्ट केवल मशीनी जानकारी ले रहे हैं, लेकिन मरीजों की सुविधा के लिए सुबह शाम एक्सरे की सुविधा शुरू कर दी गई है। कुछ समय के बाद यह सुविधा 24 घंटे के लिए शुरू कर दी जाएगी। जिला अस्पताल में शाम की पारी में भी एक्सरे की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को खासी राहत मिलने की उम्मीद जाहिर की जा रही है। इस सुविधा की शुरुआत के बाद अब चार सौ एक्सरे किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

अस्पताल में पहले केवल ओपीडी खत्म तक मरीज के एक्सरे होते थे। इसे जल्द 24 घंटे के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए दो अन्य रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति कर दी गई है, जिससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। - डॉ. सविता यादव, जिला प्रधान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed