फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now less than two thousand active patients in the district

जिले में अब दो हजार से भी कम सक्रिय मरीज

Sat, 05 Feb 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Now less than two thousand active patients in the district
फरीदाबाद। कोरोना के नए मामलों की रफ्तार कम होने लगी है। मौजूदा समय में दो हजार से भी कम मरीज जिले में उपचाराधीन हैं। बीते 24 घंटे में 253 नए मामले मिले। इस दौरान 233 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अब तक 1,25,243 संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है। इसमें से 1,22,509 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान कुल 738 संक्रमितों की मौत हुई। इसमें से 549 संक्रमितों को कोरोना के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां थी।
विज्ञापन

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 1996 रह गई है। इन दिनों जिले में कुल 59 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 1937 मरीज घर में एकांतवास में उपचाराधीन हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों में से छह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इसी तरह 22 मरीजों के उपचार के लिए आईसीयू सेवाएं ली जा रही हैं। इनमें से चार मरीज वेंटिलेटर पर हैं। कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वाले मामलों की दर 98 प्रतिशत बनी हुई है। सक्रिय मामलों की दर 1.5 प्रतिशत है। शनिवार को जिले में 2506 लोगों के नमूने लिए गए। जिले में 2218 मरीजों की जांच लंबित हैं। आने वाले अधिकांश मामले अलग-अलग सेक्टरों से हैं। अभी भी संक्रमण का दायरा सबसे अधिक सेक्टरों में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed