फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now garbage will not rot in the pits, it will be picked up on time.

Faridabad News: अब खत्तों में नहीं सड़ेगा कूड़ा, समय पर होगा उठान

Mon, 06 Oct 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Now garbage will not rot in the pits, it will be picked up on time.
तीन प्रमुख जोन बल्लभगढ़, बड़खल और एनआईटी में करीब 7 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं को मंजूरी
विज्ञापन

रोजाना समय पर साफ होंगे कचरा पाइट्स


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए बहुआयामी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। एक ओर निगम ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए 350 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी परियोजना को मंजूरी दी है, वहीं दूसरी ओर पुराने खत्तों और डंपिंग स्थलों की सफाई के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक की योजना पर काम शुरू किया गया है। अब निगम ने ठोस कचरे के कुशल परिवहन और निपटान के लिए तीन प्रमुख जोन बल्लभगढ़, बड़खल और एनआईटी में करीब 7 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके तहत अब खत्तों से समय पर कूड़े का उठान होगा। यह परियोजना न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करेगी, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक निर्णायक कदम भी साबित होगी।



तीन जोन में एक लक्ष्य-कचरा मुक्त फरीदाबाद


नगर निगम के अनुसार इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सेकेंडरी कलेक्शन पॉइंट (जहां डोर-टू-डोर कचरा जमा होता है) से कचरे को समय पर उठाकर निर्धारित प्रोसेसिंग साइट या डंपिंग जोन तक पहुंचाना है। इसके लिए तीन अलग-अलग परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। आज कल में ही दो जोन में भी ऐसी परियोजनाओं को मंजूरी मिल जाएगी। 33 से 7 किलोमीटर की दूरी पर निगम की तरफ से पाॅइंट सलेक्ट किए गए हैं। इससे लोगों को साफ सुथरा शहर मिलेगा व आस-पास गंदगी से छुटकारा मिलेगा। कचरे के कारण फैल रही बीमारियों पर भी रोक लग सकेगी।
विज्ञापन



जोन के अनुसार लागत और दूरी
जोन अनुमानित लागत
परिवहन दूरी


बल्लभगढ़
2.38 करोड़ लगभग 33 किमी
बड़खल 2.04 करोड़ लगभग 24 किमी
एनआईटी
2.05 करोड़ लगभग 7 किमी










तकनीक की भी ली जा रही है मदद
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान केवल सफाई का नहीं, बल्कि सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जहां तकनीक और जवाबदेही दोनों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जवाबदेही के साथ लागू की जा रही सख्त व्यवस्था
- जीपीएस ट्रैकिंग और जियो-टैगिंग : हर परिवहन वाहन में जीपीएस अनिवार्य होगा, ताकि उसकी वास्तविक समय में निगरानी की जा सके।


- टाइम स्टैंप और रिपोर्टिंग : ठेकेदारों को प्रत्येक ट्रिप की समय-मुद्रांकित तस्वीरें और दैनिक रिपोर्ट निगम को सौंपनी होगी।


- भविष्य में हो सकते हैं बदलाव: यदि डंपिंग साइट बदली जाती है तो 5 किलोमीटर की सीमा में दरें वही रहेंगी। दूरी बढ़ने या घटने पर दरें अनुपातिक रूप से तय की जाएंगी।

- एजेंसी पर भी हो सकता है एक्शन : यदि किसी एजेंसी ने कचरा निगम की अनुमति वाली साइट से इतर कहीं फेंका, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।




- भविष्य में कचरे से खाद और बिजली बनाने की योजना के तहत किया जा रहा काम


लोगों की रहेगी सबसे अहम भूमिका


नगर निगम ने फरीदाबाद के नागरिकों से अपील की है कि वे इस सफाई अभियान का हिस्सा बनें। घरों से निकलने वाला सूखा और गीला कचरा अलग-अलग दें, ताकि पुनर्चक्रण (रिसाइकिलिंग) और निपटान आसान हो सके।




शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निगम की तरफ से तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर शहर का हर कोना साफ व स्वच्छ बनाया जाएगा। - गौरव अंतिल, अतिरिक्त उपायुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed