फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now Faridabad Authority will maintain water and roads

अब फरीदाबाद प्राधिकरण करेगा पानी, सीवर और सड़कों का रखरखाव

Tue, 06 Apr 2021 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Now Faridabad Authority will maintain water and roads
Now Faridabad Authority will maintain water and roads
फरीदाबाद (धनंजय चौहान)। शहर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम और हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) के अंतर्गत आने वाली, पेयजल आपूर्ति, सीवर और सड़कें जल्द फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) को हस्तांतरित की जाएगी। जिले में 10 अप्रैल के बाद से इनका रखरखाव एफएफडीए देखेगा। मुख्यमंत्री मनोहरलाल इसकी शुरुआत करेंगे। इससे जहां संबंधित सरकारी विभागों पर काम का बोझ कम होगा। वहीं लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही एनसीआर में ट्रैफिक को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में जाम की समस्या से जूझ रहे औद्योगिक नगरी को रफ्तार देने के लिए एफएमडीए ने साल 2041 की परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए कंप्रिंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) पर काम शुरू कर दिया है। स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर को इस काम पर लगाया गया है। यह पूरे शहर की सड़क, पर्यावरण समेत अन्य बिंदुओं पर सर्वे कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उसके बाद शहर की सड़कों को चौड़ा करने, फुटपाथ बनाने, पुल बनाने, ग्रीनरी करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मेट्रो विस्तार, नई बसों के लिए रूट चलाने की योजना पर एक विस्तृति रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

2041 का सरकार को भेजा प्रस्ताव
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से साल 2041 को ध्यान में रखकर व्यापक गतिशीलता परियोजना तैयार की गई है। इसको सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है, जिसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत बनाने, सड़क और फ्लाईओवर के रूप में आधारभूत ढांचा मजबूत करने सहित अनेक विकास कार्यों को भी शामिल किया गया है। परियोजना में हर लिहाज से शहर की कनेक्टिविटी को मजबूत पर फोकस किया गया। प्रथम चरण में नगर निगम, एचएसवीपी और एचएसआईआईडीसी के अंतर्गत आने वाली सड़कों को एफएमडीए में शामिल किया जा रहा है। गुरुग्राम की तर्ज पर स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर को सड़कों के सर्वे के लिए जल्द काम सौंप दिया जाएगा। इस पर मेट्रो, सिटी बस, सड़क, फ्लाईओवर, बस टर्मिनल, भारी वाहनों के लिए अलग से फ्रेट कॉरिडोर बनाने आदि पर करीब 28,400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें नोएडा, जेवर एयरपोर्ट, गुरुग्राम तक मेट्रो का करीब 145 किलोमीटर लंबा नेटवर्क तैयार करने पर बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी में बनाए जाएंगे 58 फ्लाईओवर
सड़क की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए व्यापक गतिशीलता परियोजना के तहत जिले में विभिन्न जगह 58 फ्लाईओवर बनाए जाने की तैयारी की गई है। जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल सके और प्रदूषण भी शहर का कम हो सके। यह फ्लाईओवर बाईपास सहित शहर की उन मुख्य सड़कों पर बनाए जाएंगे, जहां वाहनों की भीड़ ज्यादा रहती है। इसके अलावा सड़कों को 60 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। सड़कों पर पैदल यात्रियों के लिए अलग लेन होगी। साइकिल चालकों के लिए अलग लेन की व्यवस्था की जाएगी। वर्ष 2041 तक जिले में करीब 2220 सिटी बसें होंगी। इनके संचालन के लिए 431 किलोमीटर के रूट तय किए जाएंगे।

अब नहीं जाना पड़ेगा चंडीगढ़
एफएमडीए के अनेक अधिकार होंगे। इनमें कई ऐसे कार्य हैं, जिनके लिए लोगों को चंडीगढ़ नहीं जाना होगा। इनमें ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी, रिहायशी कॉलोनी, व्यावसायिक स्थल विकसित करने का लाइसेंस और सीएलयू मुख्य हैं। इनके लिए लोगों को चंडीगढ़ जाना पड़ता है लेकिन एफएमडीए के संचालन होते ही सभी काम जिला स्तर पर ही होने लगेंगे। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की संबंधित प्रक्रिया को पूरा करने की यह जिम्मेदारी एफएमडीए को सौंप दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed