फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now banks will not be able to verify life certificate from home.

Faridabad News: अब बैंक नहीं घर बैठे करा सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र का सत्यापन

Tue, 28 Oct 2025 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Now banks will not be able to verify life certificate from home.
पेंशनर के लिए सरकार ने जारी किया ऑनलाइन लिंक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार ने राज्य के पेंशनरों की सुविधा के लिए जीवन प्रमाण पत्र प्रक्रिया को आसान बना दिया है। अब पेंशनर को बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी। वह घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र का सत्यापन करा सकेंगे। जिला कोषाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि नवंबर माह में सभी पेंशनरों को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 के बाद से रिटायर्ड कर्मचारी और खजाना/उप खजाना कार्यालयों से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों को अपना बायोमैट्रिक जीवन प्रमाण पत्र खजाना कार्यालय में जमा कराना होगा, जबकि बैंक से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों को यह प्रमाण पत्र संबंधित बैंक में देना होगा। स्मार्टफोन रखने वाले पेंशनर घर बैठे ही यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा जारी लिंक पर जाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की डिजिटल सेवा का लाभ लिया जा सकता है। इस सेवा के लिए सरकार द्वारा तय शुल्क लागू होगा।
विज्ञापन


कोषाधिकारी ने बताया कि जीवन प्रमाण पत्र जमा करते समय पेंशनरों को अपना पीपीओ, पैन कार्ड, आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। पारिवारिक पेंशनरों को पुनर्विवाह न करने का प्रमाण पत्र तथा आश्रित बच्चों को आय प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed