Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now, all information related to the Municipal Corporation will be available with a single click.

Faridabad News: अब एक क्लिक पर मिलेंगी नगर निगम से जुड़ी सभी जानकारियां

Tue, 03 Nov 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Now, all information related to the Municipal Corporation will be available with a single click.
स्मार्ट सिटी बनने के 10 साल बाद अपडेट हुआ नगर निगम, मिली नई आधिकारिक वेबसाइट
विज्ञापन


जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, प्रॉपर्टी टैक्स जैसी जानकारियों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, ऑनलाइन मिलेगी सारी जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी घोषित होने के 10 साल बाद अब फरीदाबाद नगर निगम अपडेट हो पाया है। नगर निगम को अपनी नई आधिकारिक वेबसाइट मिल गई है। जिसके बाद अब आमजन को नगर निगम से जुड़ी सारी जानकारियां एक क्लिक पर मिल सकेंगी। वहीं नगर निगम भी आमजनों से जुड़ी सारी जानकारियों और सूचनाओं को समय से अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर सकेगा। जिससे शहरवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो।


भारत सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के तहत फरीदाबाद को 21 मई 2016 को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला था। लेकिन नगर निगम के पास अपनी अपडेट और आधिकारिक वेबसाइट का अभाव था। जिसके बाद निगम लगातार इस पर काम कर रहा था और अब वेबसाइट को लॉन्च कर दिया गया है। नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट की शुरुआत सोमवार को की गई। फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने वेबसाइट का शुभारंभ किया और वेबसाइट में दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वेबसाइट की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं, जिससे वह इस सुविधा का लाभ ले सकें। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वह वेबसाइट का इस्तेमाल करते हुए निगम की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का इस्तेमाल करें। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह और आईटी एक्सईएन संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed