फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now a call will end the problem of the students

अब एक कॉल से छात्रों की समस्या होगी खत्म

Fri, 08 Jan 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Now a call will end the problem of the students
अब एक कॉल से छात्रों की समस्या होगी खत्म
विज्ञापन

फरीदाबाद। कोविड काल में करियर की चिंता, पढ़ाई का तनाव और मानसिक परेशानी से जूझ रहे छात्रों को अब बस एक कॉल से ही अपनी समस्याओं का समाधान करने के तरीका मालूम हो जाएगा। निदेशालय ने कॉलेज छात्रों की इन समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए नई दिशा डिस्ट्रेस कॉल सेंटर स्थापित किया है। अब टोल फ्री नंबर पर विशेषज्ञ छात्रों के सवालों के जवाब देंगे और काउंसलिंग कर समाधान का प्रयास भी करेंगे। खास बात है कि यह सभी समस्याएं छात्र और एक्सपर्ट के बीच ही रहेंगी। छात्रों की निजता का ख्याल रखा जाएगा।
हेल्पलाइन सेवा के जरिए छात्र व्यक्तिगत, पेशेवर या मानसिक किसी भी तरह का तनाव दूर करने में मदद करेंगे। विभाग की ओर से इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया। हेल्पलाइन नंबर पर छात्र दिन में 24 घंटे में कभी भी फोन कर विशेषज्ञ से बात कर सकेंगे। राजकीय, निजी व सरकारी सहायता प्राप्त किसी भी कॉलेज के छात्र इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

--
निदेशालय की तरफ से छात्रों का तनाव दूर करने को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इससे संबंधित पत्र भी कॉलेज को भेजा गया है। यह हेल्पलाइन के तर्ज पर काम करेगी। इस संबंध में विभाग ने 24 घंटे ऑपरेट होने वाला 7419864999 नंबर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ सुनिधि, प्राचार्या राजकीय कन्या कॉलेज(नचौली)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed