फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now 50 parking facilities will be available in the city

अब शहर में 50 जगह मिलेगी पार्किंग सुविधा

Fri, 05 Mar 2021 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Now 50 parking facilities will be available in the city
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को पार्किंग की समस्या से जल्द निजात मिलने वाली है। इसके लिए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर में 50 स्मार्ट पार्किंग बनाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। जल्द बोर्ड बैठक में डीपीआर पर चर्चा संभव है। एक से डेढ़ माह में टेंडर जारी होने की उम्मीद भी स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों ने जताई है। शुरुआती चरण में शहर के मुख्य 12 जगहों पर प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

मोबाइल एप से होगी संचालित
स्मार्ट सिटी लिमिटेड की पार्किंग योजना डिजिटल मोड को बढ़ावा देने वाली होगी। पार्किंग को मोबाइल एप से जोड़ा जाएगा। इससे लोगों को रियल टाइम में यह पता लग सकेगा कि कौन सी जगह पर पार्किँग की व्यवस्था है। इसमें रियल ( वास्तविक) समय में पार्किंग के लिए कितना स्पेस बचा हुआ है। कितने व्हीकल और पार्किंग में आ सकते हैं। ऐसे में लोग अपनी सुविधा अनुसार सभी जानकारी मोबाइल एप से ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी यहां है काफी समस्या
ओल्ड फरीदाबाद मार्केट, एनआईटी एक नंबर, दो नंबर, तीन नंबर, पांच नंबर, सराय ख्वाजा मार्केट, केएल महता रोड, बीके नीलम चौक रोड, हार्डवेयर प्याली रोड, सेक्टर-12, 15, 16 सहित अनेक सड़कों पर गाड़ियां अवैध रूप से खड़ी होती है। वहीं निगम की तरफ से एक भी वैध पार्किंग नहीं बनाई गई है। जिस कारण पार्किंग माफिया सड़क पर लोगों की गाड़ियां खड़ी करवा कर पैसा वसूल कर रहे हैं। अगर सेक्टर 12 की बात करें तो सड़क के किनारे सैकड़ों गाड़ियां खड़ी होती हैं। वाहन चालकों से पैसे वसूले जाते हैं। इससे शहर की सुंदरता तो खराब होती ही है साथ में जाम की समस्या भी पैदा होती है। अगर व्यवस्थित वैध पार्किंग बना दी जाए तो ये समस्या दूर हो सकती है।
शुरुआत में इन 12 जगहों पर बनेगी पार्किंग
स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती चरण में 12 जगहों का चयन किया गया है। इसमें एचएसवीपी पार्किंग सेक्टर 9, 7, 8, मेन मार्केट सेक्टर 14, सेक्टर 11 पॉकेट ई-1 व ई, एचएसवीपी मार्केट सेक्टर 17, सेक्टर 15 मार्केट, सेक्टर 19, सेक्टर-16 मार्केट में तीन अलग-अलग जगहों पर, सेक्टर-18ए , सेक्टर-21 सी मार्केट, सेक्टर-29 में जगहों को शामिल किया गया है।

स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर में 50 स्मार्ट पार्किंग बनाने की योजना तैयार की है। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। इसे बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. गरिमा मित्तल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed