फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Notice to 25 municipal officials

नगर निगम के 25 अधिकारियों को नोटिस

Tue, 13 Apr 2021 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Notice to 25 municipal officials
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के आदेश के बाद नगर निगम में हुए करीब 50 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच तेज हो गई है। विजिलेंस विभाग ने शक के दायरे में आ रहे निगम के करीब 25 अधिकारियों को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहा है। जांच में शामिल न होने पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। इससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में बिना काम के ठेकेदारों को 50 करोड़ का भुगतान घोटाले की जांच जारी है। पिछले दिन जांच में गड़बड़ी करने वाले करीब छह अधिकारियों व कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। हाल ही में 10 अप्रैल को फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की बैठक में पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भी घोटाले की जांच में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। इसके बाद विजिलेंस विभाग ने अब अपनी जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। अब पूरे शहर में 2014 से 2020 तक कराए गए सभी विकास कार्यों और ठेकेदार को हुए भुगतान की जांच की जा रही है। नगर निगम सूत्रों के अनुसार, जिन निगम अधिकारियों को नोटिस जारी किया है, उनमें कनिष्ठ अभियंता (जेई), उपमंडल अधिकारी (एसडीओ), कार्यकारी अभियंता तक के अधिकारी शामिल हैं। इनमें से कई सेवानिवृत्त भी हो गए हैं। हालांकि विजिलेंस जांच में बीते वर्षों अलग-अलग डिविजन में तैनात रहे अधिकारियों से भी पूछताछ की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

इसमें वाउचर में हस्ताक्षर किसके हैं, यह भी खंगाला जा रहा है। संभावना है कि हकीकत और कागजी कार्रवाई में अंतर की जांच पड़ताल के लिए विजिलेंस मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तैयारी में है। अभी तक विजिलेंस वर्ष 2017 से साल 2020 तक हुए कार्यों की जांच कर रही थी, लेकिन विभाग को आशंका है कि इनमें और बड़ी गड़बड़ी सामने आ सकती है। इसलिए विभाग ने सरकार से अनुमति लेकर जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इस बारे में विजिलेंस के अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हैं। इस संबंध जानकारी के लिए विजिलेंस डीएसपी कैलाश चंद से बात करने की बात की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed