फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Notice issued to over 300 play schools running without registration

Faridabad News: बिना पंजीकरण कराए चल रहे 300 से अधिक प्ले स्कूलों को नोटिस

Mon, 27 Oct 2025 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to over 300 play schools running without registration
महिला एवं बाल विकास विभाग ने की कार्रवाई, जिले के करीब 7 स्कूल ही हैं पंजीकृत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। जिले में संचालित हो रहे करीब 300 से अधिक प्ले स्कूलों को पंजीकरण कराने को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग ने नोटिस जारी किया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि कई प्री-स्कूल बिना अनुमति और तय मानकों का पालन किए बिना चल रहे हैं, जिससे छोटे बच्चों की सुरक्षा और देखभाल पर खतरा बना हुआ है।
विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार, अब तक जिले में करीब सात प्ले स्कूलों ने ही विधिवत पंजीकरण कराया है, जबकि अधिकांश संस्थान अब भी अपंजीकृत रूप से संचालित हो रहे हैं। विभाग ने ऐसे सभी संस्थानों को नोटिस के माध्यम से मीटिंग बुलाकर निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द पंजीकरण करवाएं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा में आवेदन न करने वाले प्ले स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह कदम छोटे बच्चों की सुरक्षा और प्रारंभिक शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सभी प्ले स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे तय नियमों के तहत विभाग में पंजीकरण करवाएं। जो संस्थान अब तक अपंजीकृत हैं, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। हमारा उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा सुनिश्चित करना है। जो स्कूल मानकों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - मीनाक्षी चौधरी, जिला अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed