फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Notice issued to Municipal Corporation and Police Commissioner in the case of death of sanitation workers

Faridabad News: सफाई कर्मचारियों की मौत के मामले में नगर निगम और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी

Fri, 08 May 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to Municipal Corporation and Police Commissioner in the case of death of sanitation workers
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से दो सप्ताह के अंदर मांगी विस्तृत रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित पुरी प्राणायाम सोसाइटी के सामने रविवार को सीवर की सफाई के दौरान दो सफाई कर्मियों की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी किया है। आयोग की ओर से मामले को मानवाधिकार उल्लंघन से जुड़ा गंभीर विषय मानते हुए नगर निगम आयुक्त और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में जांच की वर्तमान स्थिति और मृतकों के परिजन को दिए गए मुआवजे की जानकारी भी शामिल करने को कहा है।

रविवार दो मई को पुरी प्राणायाम सोसाइटी के बाहर सीवर की सफाई के दौरान गांव खेड़ी निवासी सुनील और राजेंद्र की दम घुटने से मौत हो गई थी। दोनों कर्मियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीवर में उतारा गया था। आरोप है कि दोनों बीपीटीपी के कर्मचारी थे और एस्टेट मैनेजर के कहने पर सफाई के लिए मैनहोल में उतरे थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों और एनएचआरसी की एडवाइजरी के बावजूद देश में अब भी सीवर की मैनुअल सफाई के दौरान इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। आयोग ने अपने नोटिस में कहा कि सीवर सफाई के लिए मशीनों के इस्तेमाल और सफाई कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश पहले से मौजूद हैं, इसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed