फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   nomination form purchasing

Faridabad News: दो दिन में 18 प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन फार्म, नहीं भरा पर्चा

Tue, 30 Apr 2024 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
nomination form purchasing
आज जजपा प्रत्याशी नलिन हुड्डा करेंगे नामांकन, तीन को कांग्रेस प्रत्याशी करेंगे नामांकन
विज्ञापन

कांग्रेस, भाजपा, इनेलो, जजपा प्रत्याशियों के नामांकन में बड़े नेताओं के आने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही चुनावी मैदान में एक ओर जहां प्रत्याशियों का डोर-टू-डोर प्रचार तेज हो गया है। दूसरी तरफ, मंगलवार को लघु सचिवालय में 11 प्रत्याशियों ने और फार्म खरीदे। अब तक कुल 18 प्रत्याशी फार्म खरीदकर ले जा चुके हैं। इनमें से अधिकतर निर्दलीय और कुछ पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए फार्म खरीदें गए हैं।

फरीदाबाद लोकसभा चुनावों का सुरूर अब बुधवार से तेजी से चढ़ना शुरू हो जाएगा। बुधवार को जजपा उम्मीदवार नलिन हुड्डा चुनाव नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह 3 मई को नामांकन भरकर चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। चार मई को बसपा प्रत्याशी किशन ठाकुर नामांकन करेंगे। इसके बाद पांच या छह मई को केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर नामांकन कर चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा इनेलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया समेत अन्य निर्दलीय भी छह मई से पहले नामांकन कार्य पूरा करेंगे। छह मई को नामांकन की अंतिम तिथि है। जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अब तक दो दिनों में 18 प्रत्याशियों ने फार्म खरीदें हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक उम्मीदवारों सहित कुल पांच लोग ही लघु सचिवालय में नामांकन के दौरान आ सकेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नामांकन में होंगे शामिल
भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के नामांकन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा केंद्र सरकार में मौजूदा एक बड़े नेता के भी नामांकन के दौरान शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी तरफ, कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह भी पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और दिल्ली से किसी बड़े नेता के सानिध्य में नामांकन दाखिल करेंगे। इसी प्रकार इनेलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया के नामांकन में एक ओर अभय सिंह चौटाला आ सकते हैं। दूसरी तरफ, जजपा प्रत्याशी नलिन हुड्डा के नामांकन में दुष्यंत चौटाला के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed