{"_id":"6ab18549879259ebb60507ad","slug":"no-relief-from-the-heat-even-in-september-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80647-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सितंबर में भी गर्मी से नहीं मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सितंबर में भी गर्मी से नहीं मिल रही राहत
विज्ञापन
सोमवार को 36 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सितंबर का तीसरा सप्ताह बीतने के बावजूद शहर में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को सुबह से ही उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय उमस बढ़ने से लोग पसीने से बेहाल नजर आए। गर्मी के कारण बाजारों और सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही।
सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही वातावरण में नमी अधिक होने के कारण धूप निकलने के बाद गर्मी का असर बढ़ गया। दोपहर में घरों और दुकानों के अंदर भी उमस महसूस हुई। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने ठंडे पेय पदार्थ और पानी का सहारा लिया।
आज भी गर्मी से राहत के आसार कम
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी गर्मी का असर बना रह सकता है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव के बीच लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और तेज धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार उमस के दौरान शरीर में पानी की कमी न होने दें और बाहर निकलते समय धूप से बचाव के उपाय अपनाएं।