फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No relief from heatstroke, six-bed ward ready in BK Hospital

नहीं मिली लू से राहत, बीके अस्पताल में छह बेड का वार्ड तैयार

Mon, 16 May 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
No relief from heatstroke, six-bed ward ready in BK Hospital
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में मौसम में थोड़ा बदलाव होने के बावजूद लोगों को लू से राहत नहीं मिली। वहीं, भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बीके नागरिक अस्पताल में पहली बार छह बेड का विशेष वार्ड बनाया है जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीजों को उचित उपचार दिया जा सके। सोमवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने तीन दिन शहर में लू की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई दिनों से लोग झुलसा देने वाली गर्मी का सामना कर रहे हैं। गर्मी ने भयंकर रूप धारण कर लिया है, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। सूरज की तपिश व गर्म हवाओं की मार सहन नहीं हो पा रही है। घरों से बाहर निकलने पर धूप त्वचा को जलाने का काम कर रही है। वहीं, गर्म हवाओं के थपेड़े भी लोगों को खूब परेशान कर रहे हैं। इससे तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार के मुकाबले में सोमवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। इसके बावजूद लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से सुबह के समय रहने वाली ठंडक उमस में बदल गई है। तापमान में इस मामूली गिरावट के बाद भी दोपहर के समय गर्मी का असर बना रहा। दोपहर के समय चलने वाली लू के कारण घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बाजार में शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी मांग
भीषण गर्मी के कारण बाजार में पेय पदार्थों की भी बिक्री में काफी इजाफा हो गया है। शहर के प्रमुख स्थानों पर खुले जूस के स्टॉलों पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने पेड़ का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 मई से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। ये हवाएं पाकिस्तान की तरफ से आ रही हैं। इस कारण गर्मी बढ़ रही है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री तक जाने की संभावना है। इसके बाद 22 मई से मौसम में बदलाव होगा। उन्होंने बताया कि इस अवधि में धूलभरी आंधी चलने के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है।
केबल में फॉल्ट, छह घंटे ठप रही बिजली सप्लाई
भीषण गर्मी के साथ ही जिले में बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। सोमवार को बिजली निगम के कंट्रोल रूम में 1250 शिकायतें पहुंची। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी खेड़ी कला क्षेत्र में देखने को मिली। केबल में फाल्ट होने से करीब छह घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। हालांकि देर शाम कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढकर उसे ठीक कर दिया और सप्लाई बहाल कर दी। इस बीच घंटों बिजली कटौती से लोगों की हालत खराब हो गई।

तीन पुरुष और तीन महिलाएं हो सकेंगी भर्ती
बीके अस्पताल के पीछे कोविड वार्ड में छह बेड का वार्ड बनाया गया है जिससे गर्मी से उल्टी, दस्त, डायरिया से पीड़ित मरीजों को अस्पताल पहुंचने पर तुरंत उपचार मिल सके। इसमें एक साथ तीन पुरुष और तीन महिलाओं को भर्ती किया जा सकता है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यह वार्ड जिले में पहली बार बनाया गया है। अभी इसमें एक भी लू से शिकार मरीज को भर्ती नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed