{"_id":"600f015c8ebc3e5695366b8c","slug":"no-relief-from-cold-for-next-two-days-faridabad-news-noi56196087","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले दो दिन तक ठंड से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले दो दिन तक ठंड से राहत नहीं
विज्ञापन
फरीदाबाद। ठंड का कहर लगातार जारी है। सोमवार को दिन में भी शीतलहर का सितम जारी रहा। शहर का न्यूनतम तापमान में सात डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मौसम में उतार-चढ़ाव आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है।
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण एनसीआर में शीतलहर चल रही है। गुनगुनी धूप निकलने पर लोगों ने पार्कों और मॉल में जमकर मस्ती की। बच्चे पार्कों में चहल-कदमी करते नजर आए।
मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार एक सप्ताह में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम का मिजाज अभी और बिगड़ेगा। ऐसे में ठंड और बढ़ेगी। फरीदाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर में अभी शीतलहर जारी रहेगी। अगले दो दिन तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। सुबह व शाम के बाद कोहरा देखने को मिलेगा।