फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No more supply of oxygen for two days, then many breaths will stop

दो दिन और नहीं आई ऑक्सीजन की सप्लाई तो रुक जाएंगी कई सांसें

Tue, 20 Apr 2021 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
No more supply of oxygen for two days, then many breaths will stop
फरीदाबाद। सड़कों पर बेखौफ घूम रही भीड़ को शायद यह पता ही नहीं कि स्वास्थ्य सेवाएं जिंदगियां बचाने के लिए जूझ रही हैं। सांसों को बनाए रखने के लिए सरकारी-निजी अस्पताल के कर्मचारी अपनी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। बावजूद इसके कई जिंदगियां दम तोड़ चुकी हैं। जिले में हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले सिर्फ दो दिनों में स्थिति काबू से बाहर हो सकती है। लाइफ सपोर्ट सिस्टम में ऑक्सीजन की किल्लत होने लगी है। यदि दो दिन भी सप्लाई प्रभावित होती है, तो एंबुलेंस के अंदर लाइफ सपोर्ट होते हुए भी कई मरीज दम तोड़ देंगे।
विज्ञापन

19 सरकारी एंबुलेंस को मिल रही सिर्फ 50 फीसदी ऑक्सीजन
जिले में 19 सरकारी एंबुलेंस हैं। सभी में लाइफ सपोर्ट सिस्टम की व्यवस्था की गई है। हालांकि यह व्यवस्था इन दिनों चरमरा गई है। बीते करीब चार दिन से ऑक्सीजन की सप्लाई केवल 50 फीसदी रह गई है। ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम को स्टॉक की मदद से सुनिश्चित किया जा रहा है। हालांकि ऑक्सीजन की 50 फीसदी स्पलाई और स्टॉक से फिलहाल काम चल रहा है। निजी अस्पताल के एक एंबुलेंस व हाउस केयर प्रोवाइडर ने बताया कि कई घंटों तक अस्पताल की लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को खड़ा रखना पड़ रहा है। कई एंबुलेंस ऑक्सीजन की कमी के कारण चल नहीं रही। स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन

वर्जन-
सप्लाई प्रभावित हुई है। ऑक्सीजन की किल्लत है। स्टॉक से मैनेज कर रहे हैं। सप्लाई रुकती है तो दिक्कत हो सकती है। फिलहाल हालात काबू में हैं। - हरकेश डागर, फलीट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed