फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No-confidence motion against Faridabad Block Committee Chairman today

Faridabad News: फरीदाबाद ब्लॉक समिति के चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आज

Fri, 24 Jan 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
No-confidence motion against Faridabad Block Committee Chairman today
हाईकोर्ट ने चेयरमैन को किसी भी राहत से फिलहाल किया इन्कार
विज्ञापन

बैठक आयोजित करने के लिए हाईकोर्ट ने जारी किए दिशा निर्देश



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने फरीदाबाद ब्लॉक समिति के चेयरमैन के खिलाफ शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव आयोजित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। खरीद-फरोख्त की आशंका जताते हुए चेयरमैन भागराठी द्वारा दायर याचिका में अविश्वास प्रस्ताव बैठक को 13 जनवरी से 24 जनवरी तक स्थगित करने के नोटिस को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि यह मुकदमेबाजी का दूसरा दौर है, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव बुलाने के नोटिस को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता भागराठी द्वारा पहले भी इसी तरह की याचिका दायर की गई थी, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव बैठक बुलाने के लिए पहले के नोटिस को चुनौती देते हुए खरीद-फरोख्त की आशंका जताई गई थी। हालांकि, याचिका वापस ले ली गई थी। ऐसा प्रतीत होता है कि याचिकाकर्ता किसी न किसी कारण से अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक से बचना चाहता है। राज्य के जवाब पर गौर करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि सक्षम प्राधिकारी यानी एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक चिकित्सा अवकाश पर थे, इसलिए अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक पहले से निर्धारित समय पर आयोजित नहीं की जा सकी। हाईकोर्ट ने कहा कि हमें अविश्वास प्रस्ताव के लिए 24 जनवरी 2025 को निर्धारित तिथि को स्थगित करने का कोई कारण नहीं मिला। याचिका का निपटारा करते हुए, न्यायालय ने बेंच सचिव को आदेश की प्रति राज्य के वकील को सौंपने का निर्देश दिया, ताकि संबंधित अधिकारियों द्वारा आगे की बातचीत और आवश्यक अनुपालन किया जा सके।



हाईकोर्ट के निर्देश

24 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक आयोजित होगी।



फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त सुनिश्चित करेंगे कि बैठक सक्षम प्राधिकारी की देखरेख में होगी।

सदस्यों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाएगी ताकि बैठक में कोई अप्रिय घटना न हो।



फरीदाबाद पुलिस आयुक्त यह सुनिश्चित करेंगे कि बैठक स्थल अविश्वास प्रस्ताव से पहले, उसके दौरान या उसके बाद कोई हंगामा न हो।

अविश्वास प्रस्ताव की बैठक की पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed