फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No action is being taken despite complaints being lodged with senior officials.

Faridabad News: आला अधिकारियाें को शिकायत देने के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई

Mon, 08 Jun 2026 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
No action is being taken despite complaints being lodged with senior officials.
मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप, डीसीपी सेंट्रल और डीसीपी दिल्ली से निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। थाना सारण क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा महिलाओं एवं बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने डीसीपी सेंट्रल और डीसीपी दिल्ली को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी निवासी चंदर महरोलिया ने शिकायत देकर आरोप लगाया है कि फरीदाबाद के थाना सारण परिसर में उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकियां दी गईं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी नीतू जो फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी क्षेत्र की रहने वाली हैं की ओर से दर्ज कराए गए एक मामले के संबंध में 2 जून को जांच में शामिल होने के लिए थाना सारण बुलाया गया था। उनका कहना है कि उन्होंने जांच अधिकारी से पहले ही अनुरोध किया था कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता पक्ष को न बुलाया जाए लेकिन इसके बावजूद नीतू के परिजनों को थाने में बुलाया गया।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि थाना परिसर में नीतू के भाई सुमित, भरत हस्तौरिया, सचिन हस्तौरिया तथा अन्य लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि महिलाओं और बुजुर्गों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। पूरी घटना का वीडियो उनके फोन और थाने के सीसीटीवी कैमरों में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि हमले के दौरान उनकी बुआ सुनीता गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं। आरोप है कि प्रारंभ में पुलिस ने शिकायत दर्ज करने और घायल की मेडिकल जांच कराने में भी आनाकानी की। बाद में 112 पर कॉल किए जाने के बाद शिकायत दर्ज की गई। पीड़ित की ओर से डीसीपी एनआईटी और डीसीपी दिल्ली को मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका आरोप है कि दोनों आला अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी उनके मामले की सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि उनकी ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed