{"_id":"64b8192ecf710d04f50be196","slug":"nit-will-be-connected-to-greater-faridabad-with-a-project-of-1600-crores-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-9477-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 1600 करोड़ की परियोजना से ग्रेटर फरीदाबाद से जुड़ेगा एनआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 1600 करोड़ की परियोजना से ग्रेटर फरीदाबाद से जुड़ेगा एनआईटी
विज्ञापन
- लोक निर्माण विभाग ने दो रूट किए फाइनल, सरकार की औपचारिक मंजूरी के बाद काम होगा शुरू
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद को एनआईटी क्षेत्र से जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना पर लोक निर्माण विभाग ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। प्रोजेक्ट का डिजाइन तैयार कर लिया गया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़खल और बाटा रेलवे ओवर ब्रिज से जोड़ने के लिए एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इसे सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। सरकार की औपचारिक मंजूरी के बाद काम शुरू किया जाएगा। परियोजना पर करीब 1600 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
नगर निगम के पूर्व सीनियर टाउन प्लानर रवि सिंगला का कहना है कि भौगोलिक नजर से देखा जाए तो ग्रेटर फरीदाबाद और एनआईटी दो हिस्सों में बंटा है। एक हिस्सा नेशनल हाईवे के इस पार एनआईटी और दूसरा उस पार ग्रेटर फरीदाबाद है। ऐसे में दोनों इलाकों में आने-जाने के लिए सीधी कनेक्टविटी नहीं है। एनआईटी के लोगों को यदि ग्रेटर फरीदाबाद अथवा नोएडा आना-जाना हो तो उन्हें कई रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। इससे लोगों का समय भी बर्बाद होता है, ऐसे में एनआईटी क्षेत्र के लोगों को सेक्टर-12 या ओल्ड फरीदाबाद जाने के लिए नीलम, बाटा और एनएचपीसी रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का प्रयोग करना पड़ता है। ग्रेटर फरीदाबाद जाने के लिए लोगों को हाईवे के साथ आगरा और गुरुग्राम नहर को पार करना होता है। सरकार दोनों नहरों पर कई जगहों पर पुल बनवा रही है, जिससे शहर में यातायात बेहतर बना रहे।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनेगी एलिवेटेड यू-टर्न सड़क
पश्चिम फरीदाबाद यानी एनआईटी के अंतिम छोर (सैनिक कॉलोनी) को पूर्व क्षेत्र यानी ग्रेटर फरीदाबाद के बीच सीधी कनेक्टविटी (जुड़ाव) नहीं है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों एक एजेंसी को परियोजना परामर्शदाता के रूप में रखा गया था। कंपनी ने दोनों इलाकों को सुगमता से जोड़ने के लिए डीपीआर तैयार कर ली है। दोनों क्षेत्रों के बीच बेहतर यातायात के लिए एलिवेटेड यू-टर्न सड़क बनाने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
ये होगा रूट मैप
बाटा रेलवे ओवर ब्रिज पर राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ उतरते समय स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा। ये स्लिप रोड नीलम पुल की तरफ ऊपर उठती हुई जाएगी। यहां से यही सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करते हुए कोर्ट रोड से जुड़ेगी। यहां एक एलिवेटेड सड़क बल्लभगढ़ की तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ेगी और यही सड़क बाटा रेलवे ओवर ब्रिज से जोड़ी जाएगी। एनआईटी से जिन लोगों को बाईपास या ग्रेटर फरीदाबाद जाना है, वह लोग एलिवेटेड यू-टर्न सड़क का इस्तेमाल कर सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर सकते हैं। प्रोजेक्ट के पूरा होने से एनआईटी व ग्रेटर फरीदाबाद के करीब 20 लाख लोगों को फायदा होगा।
वर्जन
ग्रेटर फरीदाबाद और एनआईटी क्षेत्र के लिए रूट मैप तैयार कर लिया गया है। दोनों क्षेत्रों को आपस में जोड़ने और कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए एलिवेटेड यू-टर्न सड़क बनाने की परियोजना बनाई गई है। सरकार से मंजूरी के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
-प्रदीप सिंधू, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग