{"_id":"65bd24ede352d8ab5f0638e7","slug":"nishants-five-goals-led-bhiwani-to-victory-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-20158-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निशांत के पांच गोल्स ने भिवानी को दिलाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निशांत के पांच गोल्स ने भिवानी को दिलाई जीत
Fri, 02 Feb 2024 10:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
- सिही में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान दिवस पर हुई हॉकी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-8 सिही गांव स्थित प्रिंस हॉकी क्लब मैदान में शुक्रवार से तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 14 टीमाें ने हिस्सा लिया। पहला मुकाबला बहादुरगढ़ और भिवानी के बीच खेला गया। इसमें भिवानी की टीम ने बाजी मारी। टीम की ओर से निशांत ने सर्वाधिक पांच गोल किए।
भिवानी की टीम ने टॉस जीतकर बहादुरगढ़ को गोल पोस्ट चुनने का मौका दिया। एक तरफा मुकाबले में भिवानी की टीम ने 8-0 से मैच को अपने कब्जे में कर लिया। टीम की ओर से निशांत ने सर्वाधिक गोल किए। दूसरा मुकाबला हावड़ी व सोनीपत बीच खेला गया। मैच खत्म होने तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। पेनाल्टी कॉर्नर के माध्यम से मैच का फैसला हुआ। हवाड़ी की टीम ने पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से 3-1 से बाजी मारी। तीसरा मुकाबला रेवाड़ी और नरवाना के बीच खेला गया। जिसमें नरवाना की टीम ने 2-0 से बाजी मारी। टीम की ओर से रोहित ने पहला गोल 30 मिनट में और दूसरा गोल प्रदीप ने 44वें मिनट में किया। इसके अलावा देर शाम तक दो और मुकाबले हुए।