{"_id":"64b81899026460b4e20932e6","slug":"nirogi-haryana-92-thousand-people-were-examined-1450-were-found-sick-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-9457-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरोगी हरियाणा : 92 हजार लोगों की हुई जांच, 1450 मिले बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरोगी हरियाणा : 92 हजार लोगों की हुई जांच, 1450 मिले बीमार
Wed, 19 Jul 2023 10:38 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
-निरोगी हरियाणा के तहत पिछले साल नवंबर से जांच शुरू हुई थी, बीमार लोगाें का कराया जा रहा उपचार
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। निरोगी हरियाणा के तहत नौ माह में 92 हजार लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें करीब 1450 लोग बीमार मिले हैं। अब ऐेसे लोगों का विभाग की ओर से उपचार कराया जा रहा है।
प्रदेश सरकार ने 1.80 लाख वार्षिक आय वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए नवंबर 2022 से निरोगी हरियाणा योजना की शुरूआत की थी। लाभार्थियों को 5 लाख तक वार्षिक स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। बीके अस्पताल में इस योजना के तहत पात्रों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 18 जुलाई तक 92000 लोगों की जांच की गई है। जिनमें से 206 खून की कमी, 172 उच्च रक्तचाप, 113 में मधुमेह, 16 में हृदय रोग और 899 में क्षय रोग सहित अन्य बीमारियां पाई गई हैं। वहीं, योजना के तहत करीब 70 लोगों अंत्योदय परिवारों के मरीजों का इलाज किया जा चुका है।
लोगों को किया जा रहा जागरूक
निरोगी हरियाणा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए कॉलोनियों व सेक्टरों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। लोग जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संपर्क कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग निरोगी हरियाणा के तहत जिन मरीजों की जांच करेगा और सैंपल लेगा, उस रिपोर्ट को ई-उपचार पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। प्रदेश के किसी भी अस्पताल में डॉक्टर ई-उपचार पोर्टल पर कभी भी मरीज की रिपोर्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
आयुवर्ग में जांच कराने वालों की संख्या
0-6 माह के 37 लोग
6-5 वर्ष के 4468 लोग
5-18 वर्ष के 27213 लोग
18-40 वर्ष के 31141 लोग
40-60 वर्ष के 14534 लोग
60 से अधिक वर्ष के 4299 लोग