{"_id":"67ff3eb046de3154f1045448","slug":"ninth-class-student-commits-suicide-police-investigating-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad:कमरे में फंदे से लटक कर छात्र ने दी जान, माता-पिता की डांट व मोबाइल में रिचार्ज न कराने से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad:कमरे में फंदे से लटक कर छात्र ने दी जान, माता-पिता की डांट व मोबाइल में रिचार्ज न कराने से था परेशान
Wed, 16 Apr 2025 10:53 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 16 Apr 2025 10:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मोबाइल का अधिक प्रयोग करने को लेकर माता-पिता की डांट व रिचार्ज न कराने से परेशान एक 15 साल के किशोर ने अपनी जान दे दी। सूर्या विहार पार्ट टू के मकान में नौवीं कक्षा का छात्र कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पल्ला थाना की पुलिस मामले में जांच कर रही है। मृतक 15 साल का नितिन तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वो दिल्ली मीठापुर स्थित राजकीय स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ता था। नितिन के पिता एक कंपनी में काम करते हैं और पूरा परिवार पल्ला थाना एरिया के सूर्या विहार पार्ट दो स्थित 30 गज के मकान में रहता है। मंगलवार शाम छात्र की मां घर में काम कर रही थी जबकि पिता नौकरी पर गए हुए थे। कुछ देर बाद मां छात्र के कमरे में गई तो देखा कि बेटा कसरत करने के लिए बनाए पुलअप बिंब में बंधे गमछे के फंदा से लटका पड़ा था। महिला ने कॉल कर पति को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और छात्र को बीके अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृत छात्र के एक दोस्त ने बताया कि वो पढ़ाई में होशियार था, लेकिन अक्सर वो मोबाइल देखता रहता था जिसे लेकर उसके माता-पिता परेशान थे। माता-पिता इसके लिए अक्सर उसे टोकते व डांट भी लगाते थे। मोबाइल का रिचार्ज कराना भी बंद कर दिया था। नितिन अक्सर सोशल मीडिया पर कसरत करने के तरीकों की वीडियो आदि भी देखता था। यहां तक कि इस तरह का वीडियो या रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता था। छात्र सेना या पुलिस में भर्ती होने के लिए कसरत पर जोर देता था।
विज्ञापन