फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nine people, including a young man, were detained following raids on two spa centers.

Faridabad News: दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर एक युवक समेत नौ लोग हिरासत लिए

Sun, 23 Aug 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Nine people, including a young man, were detained following raids on two spa centers.
दो स्पा सेंटरों से पुलिस छापेमारी कर एक युवक समेत नौ लोग हिरासत में, फर्जी ग्राहक भेजकर भी पकड़ी महिला
विज्ञापन

-सेक्टर-12 के मॉल स्थित स्पा में एक युवक और पांच युवतियां मिलीं, मवई रोड के होटल में फर्जी ग्राहक से रकम लेते ही महिला पकड़ी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में दो स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने दो अलग-अलग जगह कार्रवाई की गयी हैं। सेक्टर-12 स्थित मॉल के द गोल्डन स्पा में छापेमारी कर एक युवक और पांच युवतियों को हिरासत में लिया गया। वहीं, मवई रोड के पास होटल एचआर-07 के बेसमेंट में चल रहे स्पा सेंटर पर फर्जी ग्राहक भेजकर एक महिला को रकम लेते हुए पकड़ा गया। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-12 स्थित स्पा सेंटर को लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की जांच के बाद टीम गठित कर शनिवार शाम को छापेमारी की गई। पुलिस के अनुसार, मौके पर एक युवक और पांच युवतियां मौजूद मिलीं। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सेंट्रल महिला थाना प्रभारी उषा रानी ने बताया कि कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। दो थानों के प्रभारी और महिला पुलिसकर्मी कार्रवाई में शामिल रहे। पुलिस यह पता लगा रही है कि सेंटर में ऐसी गतिविधियां कब से चल रही थीं और इसमें अन्य लोगों की भूमिका है या नहीं।
विज्ञापन


दूसरी कार्रवाई खेडी पुल क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब छह बजे हुई। सीएम फ्लाइंग की सूचना पर पुलिस ने होटल एचआर-07 के बेसमेंट में चल रहे स्पा पर छापा मारा। पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर एक व्यक्ति को अंदर भेजा। वहां काम करने वाली महिला ने जैसे ही उससे रकम ली, टीम ने उसे पकड़ लिया। करीब 3 से 4 घंटे चली जांच में 3 महिलाओं को हिरासत में लिया गया। इनमें 2 को बयान के बाद छोड़ दिया गया, जबकि एक को अदालत की प्रक्रिया के बाद जेल भेजा गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि होटल से संबंधित दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सचिन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed