फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nine arrested, including woman who attacked martyr's family

Faridabad News: शहीद के परिवार पर हमला करने वाली महिला सहित नौ काबू

Fri, 26 Sep 2025 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:18 AM IST
सार

होडल के मोहम्मदपुर गांव में पुलिस ने शहीद लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा के परिवार पर हमले के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया। जिला प्रशासन द्वारा शहीद की पत्नी को जल्द सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
Nine arrested, including woman who attacked martyr's family

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। हसनपुर थाना पुलिस ने गांव मोहम्मदपुर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा के परिवार पर हमला कर नौ लोगों को घायल करने के मामले में महिला सहित नौ आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान सुरेश, हरिओम, कृष्ण, दिनेश, लख्मीचंद, हरिओम, भूपेंद्र एवं अनिल के रूप में की गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को अदालत में पेश कार्रवाई की है।


शाहिद की पत्नी को जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी : उपायुक्त
इस मामले में जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि गांव की पंचायत नंगला मोहम्मदपुर में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नाम शहीद लांस नायक दिनेश कुमार पर किया गया है। अब यह विद्यालय शहीद लांस नायक दिनेश कुमार प्राथमिक स्कूल नगला मोहम्मदपुर के नाम से जाना जाएगा। शहीद की पत्नी सीमा को सरकारी नौकरी में नियुक्ति देने के लिए प्रक्रिया की जा रही है जल्द उन्हें नियुक्ति दे दी जाएगी। डीसी ने कहा कि सरकार द्वारा शहीद परिवार को 3 करोड़ 17 लाख रुपये की मदद दी जा चुकी है। इसके अलावा करीब 60 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी सरकार द्वारा जल्द दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन ने लोढ़ा फाउंडेशन से शहीद के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई हैं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर काम किया जा रहा है जल्द उन्हें पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed