फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nine accused of cheating in the name of job in Indigo Airlines arrested

Faridabad: ठगी के नौ आरोपी गिरफ्तार, इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी का देते थे झांसा

Mon, 08 Aug 2022 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 11:09 PM IST
सार

आरोपी दिल्ली द्वारका मोड़ में एक फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे। इसमें शाइन डॉट कॉम से नौकरी तलाश कर रहे व्यक्ति की जानकारी लेकर संपर्क करते थे। आरोपी एयर एशिया, इंडिगो आदि में अच्छे वेतन का लालच देते थे। झांसे में आने के बाद फिल्मी अंदाज में व्यक्ति का इंटरव्यू लिया जाता था।

विज्ञापन
Nine accused of cheating in the name of job in Indigo Airlines arrested
इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर ठगी - फोटो : FACEBOOK

विस्तार

देशभर में 18 लोगों से ठगी कर लाखों रुपये हड़प चुके नौ साइबर ठगों को साइबर थाना एनआईटी टीम ने गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है। आरोपी इंडिगो एयर लाइंस में नौकरी का झांसा देकर लोगों को निशाना बनाते थे।

विज्ञापन


डीसीपी मुख्यालय नीतीश अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दीपक सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ संजू बाबा, मानवेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, शिवम सिंह, मोहित, सत्यम सिंह, रजत सेंगर तथा विनीत सिंह का नाम शामिल हैं। आरोपी दीपक, सुरेन्द्र उर्फ संजू बाबा, मानवेन्द्र , अजीत , शिवम , सत्यम तथा विनीत यूपी के जालौन जिले के रहने वाले हैं। आरोपी मोहित यूपी मैनपुरी तथा रजत यूपी औरेया जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी दिल्ली के विपिन्न गार्डन द्वारका मोड़ में रह रहे थे। उन्होंने बताया आरोपियों ने शाइन डॉट कॉम पर ऑनलाइन नौकरी तलाश रहे फरीदाबाद के एक व्यक्ति के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। 27 जुलाई 2022 को साइबर थाना एनआईटी में धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया। पीड़ित अवनीश ने बताया कि आरोपियों ने उससे इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी देने के नाम पर 6,65,440 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी एनआईटी नीतीश अग्रवाल ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत की अगुवाई में एसआई राजेश कुमार, एएसआई नरेन्द्र कुमार, एएसआई नीरज कुमार, एएसआई सत्यवीर, हवलदार भूपेन्द्र, सिपाही संदीप, अंशुल, अमित व राकेश की टीम बनाई। टीम ने 9 आरोपियों को दिल्ली-एनसीआर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ संजू बाबा, शिवम सिंह, मोहित, सत्यम , रजत सेंगर तथा विनीत सिंह को 3 दिन की रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसके बाद दीपक सिंह, मानवेन्द्र सिंह तथा अजीत सिंह को 10 दिन की रिमांड पर लिया गया।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली द्वारका मोड़ में एक फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे। इसमें शाइन डॉट कॉम से नौकरी तलाश कर रहे व्यक्ति की जानकारी लेकर संपर्क करते थे। आरोपी एयर एशिया, इंडिगो आदि में अच्छे वेतन का लालच देते थे। झांसे में आने के बाद फिल्मी अंदाज में व्यक्ति का इंटरव्यू लिया जाता था। कुछ दिनों बाद आरोपी कहते कि आपका चयन एयर एशिया के लिए हो चुका है। आरोपी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का फर्जी ऑफर लेटर तैयार कर कोरियर के माध्यम से व्यक्ति के घर पहुंचा देते थे।

ऑफर लेटर मिलने के बाद व्यक्ति को यकीन हो जाता कि उसकी नौकरी लग गई है। इसके बाद आरोपी पंजीकरण फीस, सिक्योरिटी चार्ज, मेडिकल चार्ज व ट्रेनिंग करवाने जैसे अलग-अलग बहानों से पैसे मांगते रहते थे। जब पीड़ित पैसा देना बंद कर देता तो अपना फोन बंद कर लेते थे। दीपक सिंह गैंग का मास्टर माइंड है।

मानवेन्द्र सिंह तथा अजीत सिंह कॉल सेंटर के मालिक हैं। फर्जी बैंक खाता और सिम उपलब्ध करवाने वाले की पुलिस तलाश कर रही है। मानवेन्द्र सिंह कॉल सेंटर में फोन, ईमेल तथा कंपनी का फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर भेजने का काम करता था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लैपटॉप, 20 मोबाइल, 13 सिम तथा 3 लाख 22 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

देश के कई राज्यों में कर चुके हैं ठगी

आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन की जांच में सामने आया है कि आरोपी देशभर में साइबर ठगी की 18 वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इसमें गुजरात में सबसे अधिक 5, उत्तर प्रदेश में 4, दिल्ली में 3, छत्तीसगढ़ में 3, तथा कर्नाटका तमिलनाडु व महाराष्ट्र में 1-1 वारदात शामिल हैं। आरोपी हरियाणा में भी साइबर ठगी की एक वारदात को अंजाम दे चुके हैं।



रिमांड के बाद सुरेन्द्र उर्फ संजू बाबा, शिवम , मोहित, सत्यम सिंह, रजत सेंगर तथा विनीत सिंह को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। सोमवार को मुख्य आरोपी दीपक सिंह, मानवेन्द्र सिंह तथा अजीत सिंह को 10 दिन के पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed