{"_id":"64650bf1cf47081c3605b7b7","slug":"nia-raids-notorious-gangster-tekchands-house-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-4816-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईए ने कुख्यात गैंगस्टर टेकचंद के घर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईए ने कुख्यात गैंगस्टर टेकचंद के घर मारा छापा
विज्ञापन
- सात घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान घर काे खंगाला, परिवार के सदस्यों से हुई पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने बुधवार सुबह पुलिस की मदद से खेड़ीकला में कुख्यात गैंगस्टर टेकचंद के घर पर छापा मारा। करीब सात घंटे लंबी चली कार्रवाई के दौरान टीम ने घर को खंगाला। बेड-अलमारी सहित सभी चीजों की बारीकी से जांच की। परिजनों के सभी मोबाइल और लैपटॉप की भी जांच की गई। इस दौरान परिवार के सदस्याें से भी पूछताछ की गई। जिससे ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाई जा सके। परिवार के सदस्यों को मकान के पीछे वाले हिस्से में बैठा दिया गया। जांच के बाद परिजनों को अपने कार्यालय में बुलाया गया । टेकचंद का नाम पिछले साल कांग्रेसी नेता विकास चौधरी की हत्या में सामने आया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकियों, नशीले पदार्थों के तस्करों और माफियाओं के बीच गठजोड़ से जुड़े मामलों में बुधवार को छह राज्यों में 100 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे हैं। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में एनआईए की जांच चल रही है। जिससे की देश में आतंकी-गैंगस्टर-ड्रग नेक्सस को तोड़ा जा सके। इसी कड़ी में एनआईए की टीम बुधवार को सुबह करीब 4.30 बजे गैंगस्टर टेकचंद के घर पहुंची। टेकचंद की मां ने दरवाजा खोला, तभी टीम सदस्य घर में प्रवेश कर गए। हालांकि टीम ने परिजनों को बताया कि वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी से आए हैं और घर की तलाशी लेनी है। यह सुन परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद फरीदाबाद पुलिस ने मकान को अपने घेरे में ले लिया। इस दौरान घर से किसी को बाहर या अंदर आने की इजाजत नहीं दी गई। टीम ने सबसे पहले परिजनों के मोबाइल अपने कब्जे में लिए। परिजनों के सामने ही टीम ने डीवीआर के साथ बेड और अलमारी की जांच भी की। अलग-अलग कमरों में जाकर देखा। अलमारी में रखे कपड़ों को बाहर निकाल कर जांच की गई। इसके बाद टीम ने टेकचंद के माता-पिता, दो अन्य महिला व बच्चों को मकान के पीछे वाले हिस्से में बैठा दिया। उनसे भी पूछताछ की गई। कार्रवाई के बाद दोपहर करीब 12 बजे टीम घर से बाहर निकली। टीम के सदस्यों ने मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
--
जेल में बंद है गैंगस्टर टेकचंद
टेकचंद के पिता डालचंद ने बताया कि सुबह परिवार के कुछ लोग अभी सो रहे थे, तभी कुछ लोग घर पर आए और कहा कि वह एनआईए के सदस्य हैं। घर की तलाशी लेनी है। ऐसा कहकर टीम के सदस्य घर में घुसे और सभी चार कमरों में रखे एक-एक सामान को खंगाल डाला। उन्होंने टीम को बताया कि काफी समय से टेकचंद से उनका संपर्क नहीं है और न ही वह घर पर आया है। वह जेल में बंद है। टीम को घर से ऐसा कोई सामान नहीं मिला है, जिससे की परिवार के लोगों पर आंच आए, लेकिन टीम ने उन्हें अपने कार्यालय बुलाया है और उनके एक मोबाइल को लेकर गई है।
टीम को देख हैरत में रह गए ग्रामीण
गांव खेड़ी कलां में टेकचंद का मकान परमहंस स्कूल के पास है। एनआईए की टीम के आने की सूचना पर पुलिस उसके घर के सामने अलर्ट मोड में थी। गली में भारी पुलिस बल देखकर ग्रामीण हैरत में पड़ गए। युवा हो, बुजुर्ग हो या फिर वाहनों से निकलने वाले लोग हों, वह पुलिस के खड़े होने का कारण पूछते नजर आए।