फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NHAI formed a two-member expert committee to investigate the accident.

Faridabad News: हादसे की जांच के लिए एनएचएआई ने बनाई दो सदस्यीय विशेषज्ञ समिति

Sat, 06 Jun 2026 02:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
NHAI formed a two-member expert committee to investigate the accident.
जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट हादसा : समिति दुर्घटना के कारणों, तकनीकी पहलुओं और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपेगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को दिल्ली-एनसीआर से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के फरीदाबाद स्थित कास्टिंग यार्ड में हुए हादसे की जांच के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दो सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। समिति दुर्घटना के कारणों, तकनीकी पहलुओं और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच कर रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपेगी।

बता दें कि बृहस्पतिवार को पनहेड़ा खुर्द गांव के पास जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाले फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन असंतुलित होकर पलट गई थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद कॉरिडोर मैनेजमेंट यूनिट (सीएमयू) मथुरा के परियोजना निदेशक ने मामले की विस्तृत तकनीकी जांच कराने की सिफारिश करते हुए एनएचएआई मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन


एनएचएआई मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्राधिकरण के चेयरमैन की मंजूरी के बाद गठित विशेषज्ञ समिति में महाप्रबंधक (डिजाइन डिवीजन) डॉ. प्रदीप कुमार और महाप्रबंधक (दिल्ली डिवीजन) अनिल कुमार मिश्रा को शामिल किया गया है। समिति दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर गैन्ट्री फेलियर के कारणों, निर्माण प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों और तकनीकी प्रक्रियाओं का पालन किया गया था या नहीं। समिति अपनी जांच रिपोर्ट में आवश्यक सुधारात्मक उपायों और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के सुझाव भी दे सकती है। एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली की ओर से जारी आदेश की प्रतियां संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों और संभावित जवाबदेही को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed