फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New MEMU train to run between Delhi and Faridabad starting October 13.

Faridabad News: 13 अक्तूबर से दिल्ली-फरीदाबाद के बीच चलेगी नई मेमू ट्रेन

Sat, 10 Oct 2026 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
New MEMU train to run between Delhi and Faridabad starting October 13.
नई सेवा से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल विकल्प मिलेगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली और फरीदाबाद के बीच रेल यात्रियों को 13 अक्तूबर से नई मेमू ट्रेन की सुविधा मिलेगी। उत्तर रेलवे की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार, ट्रेन संख्या 64038 दिल्ली जंक्शन से फरीदाबाद और ट्रेन संख्या 64037 फरीदाबाद से दिल्ली जंक्शन के बीच प्रतिदिन चलेगी। नई सेवा से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल विकल्प मिलेगा। ट्रेन दिल्ली जंक्शन से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर सुबह 11:45 बजे फरीदाबाद पहुंचेगी। वहीं, वापसी में फरीदाबाद से दोपहर दो बजे चलकर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
नई मेमू ट्रेन दिल्ली जंक्शन से चलने के बाद सदर बाजार, नई दिल्ली, शिवाजी ब्रिज, तिलक ब्रिज, हजरत निजामुद्दीन, ओखला और तुगलकाबाद स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद ट्रेन तुगलकाबाद केबिन से गुजरते हुए फरीदाबाद पहुंचेगी। दिल्ली से फरीदाबाद तक की यात्रा में करीब एक घंटा 15 मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन


वापसी में ट्रेन संख्या 64037 दोपहर दो बजे फरीदाबाद से रवाना होगी। यह दोपहर 2:11 बजे तुगलकाबाद, 2:18 बजे ओखला और 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसके बाद तिलक ब्रिज, शिवाजी ब्रिज, नई दिल्ली और सदर बाजार होते हुए दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। जारी समय सारणी के अनुसार, दिल्ली जंक्शन पहुंचने का समय दोपहर 3:45 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि नई सेवा में 12 डिब्बों वाली मेमू रेलगाड़ी का इस्तेमाल किया जाएगा। संचालन और रखरखाव दिल्ली मंडल की ओर से किया जाएगा। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से दिल्ली और फरीदाबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों को एक और विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed