{"_id":"68f4cb7239e6f4857c00b9fc","slug":"new-logo-of-haryana-olympics-released-faridabad-news-c-24-1-gur1002-70115-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हरियाणा ओलंपिक का नया लोगो जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हरियाणा ओलंपिक का नया लोगो जारी
विज्ञापन
जिले को चार खेलों की मिली मेजबानी, हॉकी, टेबल टेनिस, हैंडबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा ओलंपिक राज्य स्तरीय खेलों के लिए नया लोगो जारी कर दिया गया है। यह लोगो शंख के आकार में बनाया गया है, जिसमें चारों ओर अलग-अलग खेलों में भाग लेते हुए खिलाड़ियों के चित्र बनाए गए हैं। इसमें हॉकी, साइक्लिंग, दौड़ और भारोत्तोलन जैसे कई खेलों की झलक दिखाई देती है।
यह लोगो राज्य के खिलाड़ियों की ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना को दर्शाता है। शंख के रूप में इसे तैयार करने के पीछे कुरुक्षेत्र की पौराणिक पहचान के साथ-साथ नई शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का संदेश देने का उद्देश्य है।
इसी के साथ, हरियाणा ओलंपिक खेलों के अंतर्गत गुरुग्राम को चार खेलों की मेजबानी की जिम्मेदारी दी गई है। यहां हॉकी, टेबल टेनिस, हैंडबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन खेलों की तैयारियां जोरों पर हैं और खेल विभाग के अधिकारी मैदानों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
खिलाड़ियों में आगामी राज्य स्तरीय मुकाबलों को लेकर जोश देखने को मिल रहा है। जिले के खेल अधिकारी आरती कोहली का कहना है कि शहर में होने वाले ये मुकाबले खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतरीन अवसर देंगे।