{"_id":"6ac54b35c027d0112e027786","slug":"new-dengue-cases-detected-in-the-district-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82057-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले में डेंगू के नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले में डेंगू के नए मरीज मिले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में वायरल बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को डेंगू के दस नए मरीजों की पुष्टि की। इसके साथ ही जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। राहत की बात यह है कि डेंगू से पीड़ित सभी मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, जिले में मलेरिया के तीन मामले भी सामने आ चुके हैं।
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा गतिविधियां तेज कर दी हैं। नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उनके घरों और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर मच्छरों के लार्वा को नष्ट कराया। साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। मरीजों के परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक डेंगू की रोकथाम के लिए 3200 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। विभाग का कहना है कि घरों में कूलर, गमले, छतों और अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने दें। जमा पानी मच्छरों के पनपने का प्रमुख कारण बन सकता है।
विज्ञापन
जिले में डेंगू के नए मामले सामने आए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा अभियान चलाकर आवश्यक गतिविधियां कराई जा रही हैं। स्वाइन फ्लू का एक मरीज निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
- डॉ. रामभगत, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी