{"_id":"64ede0de22fb46c4c20d9cfa","slug":"neighbors-fiercely-kicked-and-punched-over-pet-dog-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12368-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पालतू कुत्ते को लेकर पड़ोसियों में जमकर चले लात-घूंसे\nया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पालतू कुत्ते को लेकर पड़ोसियों में जमकर चले लात-घूंसे या
विज्ञापन
- मारपीट में दो घायल, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में पालतू कुत्ते को लेकर पड़ोसियों में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लात-घूंसों में बदल गया। इस दौरान दोनों परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई। एक ने दूसरे पड़ोसी के परिवार पर हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर मुजेसर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मनोज शाह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह संजय कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। पड़ोसी विनोद ने कुत्ता पाल रखा है। 27 अगस्त को जब वह घर से बाहर निकले तो कुत्ता काटने के लिए झपटा लेकिन वह बच गए। इसे लेकर विनोद की पत्नी बबली से कहासुनी हो गई। इस रंजिश में विनोद, उसकी पत्नी बबली, उसकी बहन के लड़के आदि ने उनके साथ मारपीट की। बीचबचाव करने आए उनके किरायेदार नागेश्वर दत्त और उनके भांजे के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोपियों ने लोहे की रॉड, लाठी डंडों से जमकर पिटाई की। उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।