फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Neighbors clashed over street vendors, mother and son seriously injured

Faridabad News: रेहड़ी लगाने पर भिड़े पडोसी, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल

Sun, 19 Mar 2023 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Neighbors clashed over street vendors, mother and son seriously injured
- गुरुग्राम नहर के पास सब्जी की रेहड़ी लगाने पर हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ। सेक्टर-3 स्थित गुरुग्राम नहर के पुल पर सब्जी की रेहड़ी लगाने पर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। घटना में लोगों ने मां बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

सेक्टर- 4 के पास गुरुग्राम नहर किनारे बसे प्रेम नगर निवासी जरीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम नहर के पुल पर बेटे इदरीश के साथ सब्जी की रेहड़ी लगाती हैं। 17 मार्च को वह और बेटा सब्जी बेच रहे थे। आरोप है कि वहां प्रेमनगर निवासी अनीश अपने बेटे इकबाल और चांद के साथ आया और गाली गलौज करने लगा। आरोपियों ने धमकी दी कि यहां से रेहड़ी हटाकर ले जाओ नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। मां बेटे के विरोध करने पर आरोपी मौके से चले गए। शाम को मां-बेटा अपने घर जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने अपने घर के सामने दोनों को रोक कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर आई और पीड़ितों के बयान के बाद केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed