{"_id":"69dbe4e8e60f9b89d007c65c","slug":"nda-and-cds-exams-completed-in-the-district-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67348-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले में एनडीए और सीडीएस की परीक्षा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले में एनडीए और सीडीएस की परीक्षा संपन्न
विज्ञापन
-एनडीए में 795 और सीडीएस में 1342 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में रविवार को नेशनल डिफेंस अकादमी और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) की परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो गईं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी।
एनडीए परीक्षा में कुल 2821 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 795 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सीडीएस परीक्षा में 1342 अभ्यर्थियों ने भाग लिया और 758 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों परीक्षाएं जिले के सात केंद्रों पर आयोजित की गईं।
एनडीए परीक्षा का पहला पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से सायं 4:30 बजे तक आयोजित हुआ। वहीं सीडीएस परीक्षा में पहला पेपर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरा पेपर दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरा पेपर शाम 4 बजे से 6 बजे तक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अब तक किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था का प्रबंध किया गया था। इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसी कोई भी परीक्षा सहयोगी सामग्री जो आपत्तिजनक है, उसको केंद्र में अंदर नहीं ले जाने दिया गया। परीक्षार्थियों ने पेपर आसान बताया।