फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Navy Lieutenant Commander dies in road accident in Goa

Faridabad News: नौसेना लेफ्टिनेंट कमांडर की गोवा में सड़क हादसे में मौत

Mon, 03 Jun 2024 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Navy Lieutenant Commander dies in road accident in Goa
सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ सेक्टर-8 में दी गई अंतिम विदाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-8 निवासी भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर रुद्र गोसाईं की गोवा में सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार देर रात शव फरीदाबाद लाया गया। सोमवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। रुद्र जुलाई में घर आने वाले थे। अचानक उनके मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

सैन्य अधिकारी के परिचित पंकज सिंह ने बताया कि 29 वर्षीय रुद्र गोसांई सेक्टर-14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल से पास आउट थे। वर्ष 2013 में एनडीए में चयनित हुए थे। प्रशिक्षण के बाद वर्ष 2017 में इन्हें भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट का कमीशन मिला था। वर्ष 2023 में पदोन्नत होकर लेफ्टिनेंट कमांडर बने थे। वे अपने पीछे मां गीता, पिता कमल गोसांई और बहन सृष्टि को छोड़ गए। परिजनों के मुताबिक, उनका इकलौता बेटा था। बहन सृष्टि की शादी हो चुकी है और वह दुबई में शिफ्ट है। पिता कमल गोसाईं ने बताया कि बेटे की तैनाती इन दिनों गोवा में थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह तीन सैन्य अधिकारियों के साथ कमरे से कार्यालय जा रहे थे। रुद्र चालक वाली सीट के बगल में ही बैठे थे। रास्ते में कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें रुद्र और होशियारपुर, पंजाब निवासी लेफ्टिनेंट अरुण वीर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed