फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   navratra temple full of man women and child

Faridabad News: मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, गूंजे मां के जयकारे

Wed, 18 Oct 2023 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
navratra temple full of man women and child
संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नवरात्रे के चौथे दिन बुधवार को मंदिरों में मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कुष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां के दर्शन कर मंगल कामना की। भक्तों ने मां के जयकारे लगाकर महामाई को याद किया। इस दौरान मंदिरों की रौनक भी देखते ही बन रही है। मंदिरों में भी नवरात्र को लेकर विशेष हवन यज्ञ और कार्यक्रमों आयोजित किए जा रहे हैं। एनआईटी तिकोना पार्क स्थित श्री महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में भी मां कुष्मांडा की भव्य पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां के हवन यज्ञ में आहुति डाल मंगल कामना की। मां के जयकारों के साथ भक्तों ने मां को प्रसन्न करने का प्रयास किया। महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा उन्हें नवरात्रों की शुभकामनाएं दीं। इस शुभ अवसर पर उद्योगपति आर के बत्तरा, प्रताप भाटिया, नीरज भाटिया, राममेहर, विनोद पांडे, फकीरचंद कथूरिया, प्रीतम धमीजा, राहुल, अमिताभ एवं अमित ने मां के समक्ष अपनी हाजिरी लगाई तथा पूजा अर्चना में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed