फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   national sportsman shooting firing four arrested

Faridabad News: नेशनल खिलाड़ियों ने दहशत फैलाने के लिए चलाई थीं ताबड़तोड़ गोलियां

Thu, 12 Oct 2023 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
national sportsman shooting firing four arrested
मुख्य आरोपी राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुका है छह गोल्ड मेडल
विज्ञापन

आरोपियों से पिस्टल, कट्टा, राइफल व काफी मात्रा में कारतूस बरामद
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 टीम ने हत्या के प्रयास के आरोप में फरार चल रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपना प्रभाव जमाने और दहशत फैलाने के लिए बल्लभगढ़ बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया आरोपियों की पहचान गांव मुजेडी निवासी सोनू, लोकेश, सुमित उर्फ कल्लू और लोकेश तथा गांव धीमका निवासी मनोज उर्फ धोलू के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को पलवल से गिरफ्तार कर पांच देशी पिस्टल, एक-एक देशी कट्टा व राइफल के साथ 15 कारतूस बरामद किए हैं। सोनू ने पूछताछ में बताया वह शौक के लिए हथियार रखता है। गैंग बनाकर लोगों में दहशत बनाना चाहता था। सोनू आरोपी भूपेन्द्र के जरिये बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन व बस अड्डा के पास अवैध रूप से पार्किंग व जुआ खिलाने का काम करता है। भूपेन्द्र ने सोनू को हिस्सा देने से इंकार कर दिया इस पर सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर भूपेन्द्र व उसके साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। आरोपी सोनू ने नवादा गांव में भी गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन

डीसीपी सीआईए हेमेंद्र मीणा ने बताया मुख्य आरोपी सोनू मुझेड़ी ताइक्वांडो का खिलाड़ी रहा है। साल 2008 में उसने नेपाल में सिल्वर मेडल जीता था और राष्ट्रीय स्तर पर छह गोल्ड मेडल जीत चुका है। इसके अलावा दूसरा आरोपी लोकेश राज्य स्तर का बॉक्सिंग खिलाड़ी रहा है। एक बाद नेशनल स्तर पर भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुका है। दोनो पर पांच, पांच हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर कई मामले हैं दर्ज
आरोपी पर हत्या के प्रयास के 3 मामलों सहित लडाई-झगडे़, वसूली, अवैध हथियार, स्नैचिंग के 16 मामले दर्ज हैं। आरोपी मनोज, लोकेश और सुमित ने बताया वह सोनू के दोस्त हैं। आरोपी मनोज पर हत्या के दो मामलों सहित लड़ाई-झगड़े, वसूली, अवैध हथियार, स्नेचिंग के 8 केस दर्ज हैं। सुमित पर हत्या के प्रयास सहित लड़ाई-झगड़े, स्नैचिंग के 5 केस हैं। डीसीपी मीणा ने बताया मामले में पहले भूपेंद्र, सागर, अमित, रवि फौजदार, शिवकुमार उर्फ शिव और कोशिंदर को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी भूपेंद्र अवैध पार्किंग, वसूली, रेहड़ी लगवाना आदि के कार्य करता है। वह सारा पैसा सोनू मुझेडी को देता था। कपिल नंबरदार ने भूपेंद्र से कहा उसे सोनू को पैसे देने की जरूरत नहीं है। वह अलग से अपना काम करेंगे। इस बात का पता सोनू को लग गया। वह अपने साथ कल्लू, नीतीश, लोकेश, बृजेश व कई साथियों को लेकर वहां पर आ पहुंचा जिसने उनपर फायर कर दिया। पुलिस ने 3 आरोपियों को मौके से ही काबू कर लिया था। पहले गिरफ्तार आरोपियों से दो तलवार, एक गंडासा व घटनास्थल से 4 खाली खोल बरामद किए गए थे। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed